Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»15 अगस्त तक आ सकती है कोरोना की वैक्सीन, 7 जुलाई से शुरू होगा ट्रायल
    राष्ट्रीय

    15 अगस्त तक आ सकती है कोरोना की वैक्सीन, 7 जुलाई से शुरू होगा ट्रायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 3, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली : देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक राहत भरी खबर आ रही है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश और दुनिया को इसकी वैक्सीन का इंतजार है. और 15 अगस्त को देशवासियों का ये इंतजार खत्म हो सकता है. कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन लॉन्च हो सकती है.

    इस वैक्सीन को फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने तैयार किया है. भारत बायोटेक और आइसीएमआर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर इस वैक्सीन की लॉन्चिंग संभव है.

    7 जुलाई से शुरू होगा ह्यूमन ट्रायल

    बता दें कि हाल ही में कोरोना की वैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिली है. आइसीएमआर की ओर से जारी लेटर के मुताबिक, 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल शुरू हो जाएगा. और अगर इसके बाद सभी ट्रायल सही रहे तो उम्मीद की जा रही है कि 15 अगस्त तक को वैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है.

    ऐसे में सबसे पहले भारत बायोटेक की वैक्सीन मार्केट में आ सकती है. आइसीएमआर और सभी स्टेकहोल्डर (जिसमें एम्स के डॉक्टर भी शामिल हैं) की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि अगर ट्रायल हर फेज में सफल हुआ तो 15 अगस्त तक कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन मार्केट में आ सकती है.

    क्लीनिकल ह्यूमन ट्रायल के लिए 12 संस्थानों का चयन

    भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने देश के पहले स्वदेशी कोविड-19 टीके के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 12 संस्थानों का चयन किया है. जिनमें से एक ओडिशा भी है.  भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस एंड एसयूएम हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने बताया कि भारत के पहले कोरोना वायरस टीके के मानव क्लीनिकल ट्रायल के लिए इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस एंड एसयूएम हास्पिटल को चुना गया है.

    यहां आइएमएस एंड एसयूएम हास्पिटल के अलावा, क्लीनिकल ट्रायल के लिए चुने गए अन्य संस्थान विशाखापत्तनम, रोहतक, नयी दिल्ली, पटना, बेलगाम (कर्नाटक), नागपुर, गोरखपुर, कट्टानकुलतुर (तमिलनाडु), हैदराबाद, आर्य नगर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) और गोवा में स्थित हैं.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026

    NEET UG 2026 Admit Card जारी: 3 मई को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड और जानें जरूरी गाइडलाइंस

    April 27, 2026

    जम्मू-कश्मीर में भीषण बस हादसा, उधमपुर में खाई में गिरी बस, कई लोगों की मौत की आशंका

    April 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    • राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण
    • बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत
    • झारखंड में मौसम का कहर: रांची समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट
    • चुनाव ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस जवान की मौत, परिजनों ने लापरवाही पर उठाए गंभीर सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.