Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

    October 27, 2026

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»स्कूल के होस्टल से भाग गया था 7 वर्षीय बालक, सीडब्लयूसी ने स्कूल प्रबंधन को बालक सौंपने से किया इनकार, प्राईवेट स्कूल के छात्रावासों की जांच का डीएसई को दिया निर्देश
    झारखण्ड

    स्कूल के होस्टल से भाग गया था 7 वर्षीय बालक, सीडब्लयूसी ने स्कूल प्रबंधन को बालक सौंपने से किया इनकार, प्राईवेट स्कूल के छात्रावासों की जांच का डीएसई को दिया निर्देश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 7, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    दुमका: जिले के प्राईवेट स्कूल संचालकों द्वारा छात्रावास में बालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखायी जा रही है। अभिभावक बच्चों को होस्टल में डाल दे रहे हैं और बच्चा वहां से भाग जा रहा है जिस दौरान चौथी मंजिल से कूद कर भागने के दौरान एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है। इस बार डिसेंट स्कूल के होस्टल से एक बच्चा भाग गया। राहत की बात यह रही कि वह पुलिस को मिल गया अन्यथा बच्चा चाइल्ड ट्रैफकिंग या दुर्घटना का शिकार हो सकता था। बाल कल्याण समिति ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया है। समिति ने जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) को ऐसे सभी प्राईवेट स्कूलों की जांच का निर्देश दिया है जहां होस्टल का संचालन किया जाता है। दुमका की मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरूवार की रात एक 7 वर्षीय बालक को बाल कल्याण समिति के सदस्य रंजन कुमार सिन्हा के आवास पर प्रस्तुत किया। यह बालक पुलिस को पुसारो के पास भटकता हुआ मिला था। इस बालक को लेने के लिए डिसेन्ट स्कूल के प्राचार्य सीडब्ल्यूसी सदस्य के आवास पर पहुंचे और बताया कि बालक उनके होस्टल में रहता था और वहां से भाग गया है। बालक के घंटों तक स्कूल से गायब रहने के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा इस बारे में थाना में सनहा (स्टेशन डायरी) तक दर्ज नहीं करवाया गया था इसलिए समिति ने बालक को उसके माता-पिता को सौंपने का निर्णय लेते हुए उसे बक्सीबांध में स्थित बालगृह (बालक) में आवासित कर दिया। शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट ने इस मामले की सुनवाई की। बालक को बालगृह के प्रभारी द्वारा प्रस्तुत किया गया जबकि उसकी मां भी समिति के समक्ष हाजिर हुई। बच्चे ने कहा कि वह स्कूल नहीं बल्कि अपने घर जाना चाहता है। जरमुण्डी थाना क्षेत्र में रहनेवाली उसकी मां ने अपने बयान में बताया कि एक माह पूर्व उसने 3000 रुपये फी जमा कर अपने एकलौते बेटे का फसिया डंगाल स्थित डिसेन्ट स्कूल में नर्सरी कक्षा में नामांकन करवाया है जहां वह होस्टल में पढ़ाई कर रहा था। 6 अप्रैल के शाम 7 बजे विद्यालय के प्राचार्य ने फोन कर बताया कि उसका बेटा स्कूल से गायब है। एक घंटे बाद प्राचार्य ने बच्चे के मिल जाने और उसके बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रहने की जानकारी दी। उसने कहा कि वह अपने बेटे को घर में ही रखकर पढ़ायेगी, उसे होस्टल नहीं भेजेगी। समिति ने वचनबंध लेकर मां के साथ बालक को घर भेज दिया। इस मामले में समिति ने जिला शिक्षा अधीक्षक को डिसेन्ट स्कूल समेत होस्टल का संचालन करनेवाले सभी स्कूलों में छात्रावास में बालकों के सुरक्षा एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जांच करते हुए कार्रवाई करने और कृत कार्रवाई से समिति को अवगत कराने का निर्देश दिया है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.