Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सीएम से मिली रिया तिर्की, मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने पर दी बधाई
    झारखण्ड

    सीएम से मिली रिया तिर्की, मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने पर दी बधाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 19, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज फेमिना मिस इंडिया -2022 के ग्रैंड फिनाले में  झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल करने के लिए रिया तिर्की को बधाई दी और मोमेंटो एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि आप झारखंड की पहली आदिवासी बेटी है,  जिन्होंने  अपनी प्रतिभा,  लगन और मेहनत की बदौलत  फेमिना मिस इंडिया -2022 के ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया है। पूरी प्रतियोगिता में आप का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। आपकी इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित है । आगे आप और बुलंदियों को हासिल करें। इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं।।

    जनजातीय और क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के जनजातीय और क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।  वे अपनी प्रतिभा का लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं । उन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन, कुछ समस्याओं की वजह से उन्हें बड़े प्लेटफार्म पर अपने को स्थापित करने में दिक्कतें आ रही हैं।  सरकार के संज्ञान में ये बातें हैं ।  अपने कलाकारों को हर तरह से सहयोग करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है ।  उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपने परफॉर्मेंस से राज्य का नाम रोशन कर सकें।

    आर्ट गैलरी बनाने की हो रही तैयारी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिभावान चित्रकारों की कोई कमी नहीं है । विशेषकर चित्रकारी के प्रति बच्चों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है । उनकी खूबसूरत स्केचिंग बरबस ही मन मोह लेती है । उनके द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स को संजोने के लिए सरकार आर्ट गैलरी बनाने पर विचार कर रही है ।इतना ही नहीं,  इन कलाकारों को आगे बढ़ने में जो भी सहयोग की जरूरत होगी उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।

    सपोर्ट के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

    रिया तिर्की ने मुख्यमंत्री द्वारा मिले सपोर्ट के लिए आभार जताया।  उसने कहा कि मैंने फेमिना मिस इंडिया -2022 के ग्रैंड फिनाले तक के सफर में समर्थन के लिए जो ट्वीट किया था, उसे आपके द्वारा री- ट्वीट करने का  नतीजा रहा कि मेरे फॉलोवर्स काफी बढ़ गए। झारखंड समेत पूरे देश  का मुझे भरपूर प्यार मिला । उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वे झारखंड में काम करने की इच्छुक है । अगर वैसा मौका मिलेगा तो वह निश्चित तौर पर इसे निभाने के लिए अपनी को खुशनसीब मानूंगी।

    इस अवसर पर सुश्री रिया तिर्की के परिजन   वीरेंद्र कुमार परधिया,  संजू परधिया,   विजय कुमार परधिया,   सरिता परधिया के अलावा डॉक्यूमेंट्री मेकर और झारग्राम के   पवन बाड़ा, जुंबा इंस्ट्रक्टर (वियतनाम) के   सुजीत तिग्गा, झारखंड ट्राईबल आर्टिस्ट के   एस उरांव  तथा जोहार ग्रुप एंड खादी वाला के फाउंडर   आशीष सत्यव्रत साहू मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.