Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

    August 31, 2026

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»वीर शहीदों के लंबे आंदोलन और संघर्ष का परिणाम है अलग झारखंड राज्य-सीएम
    झारखण्ड

    वीर शहीदों के लंबे आंदोलन और संघर्ष का परिणाम है अलग झारखंड राज्य-सीएम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 10, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती के अवसर पर लोवाडीह, रांची स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने अलग झारखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मंत्री जगरनाथ महतो, राज्यसभा सांसद  महुआ माजी, विधायक  सीता सोरेन एवं अन्य ने भी दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन में यहां के वीर सपूत निर्मल महतो, बिनोद बिहारी महतो सहित हजारों आदिवासी- मूल वासियों ने अहम भूमिका निभाई । इन महान विभूतियों ने जल, जंगल, जमीन एवं अलग झारखंड राज्य की परिकल्पना को पूरा करने का काम कर दिखाया है। यह हम सभी के लिए  गौरव की बात है। अलग राज्य के लंबे संघर्ष में कई अगुआ साथी, मार्गदर्शक, पिता तुल्य एवं बड़े भाई समान वीर शहीदों ने अपना घर-द्वार छोड़कर इस राज्य के लिए सर्वस्व समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि झारखंड के जनमानस के बीच से जितने आंदोलनकारी निकल कर आए हैं तथा उन्होंने जिस तरह अपने आप को इस राज्य के लिए समर्पित किया  है, यह हर किसी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के वीर सपूतों के लंबे संघर्ष के बाद अलग झारखंड राज्य हमें मिला, परंतु राज्य गठन के 20 वर्ष पूरे होने के बाद भी जो विकास और उन्नति का सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था वह  टूटता और बिखरता नजर आया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में समस्त झारखंड वासियों ने पूरी ताकत और शिद्दत के साथ अपनी सरकार बनायी है। हमारी सरकार सभी के चेहरों पर मुस्कान वापस लौटने का काम कर रही है। कोरोना संक्रमण काल से निकलते हुए हमारी सरकार ने राज्य में सकारात्मक माहौल बनाने का काम किया है। हमारी सरकार निरंतर जन आकांक्षाओं और जनहित के कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती  पर उन्हें हर कोई याद कर रहा है। बड़े भाई दुर्गा सोरेन ने अपना जीवन राज्य एवं संगठन को समर्पित किया था। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए हम सभी को राज्य और संगठन को मजबूत और आगे बढ़ाना है।  मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि आप सभी राज्य सरकार की भावी योजनाओं को घर-घर  तक पहुंचाने में सरकार को सहयोग करें।
    मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने  कहा कि आज हम अपने वीर शहीदों को याद कर रहे हैं ।उन्होंने  यहां की प्राकृतिक संपदा तथा जल, जंगल, जमीन को बचाने का काम किया है। आने वाली पीढ़ी भी झारखंड के जल,जंगल, जमीन बचाने का प्रयास करे, इसी में सभी की भलाई है।

    सीएम ने परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद को किया नमन
    स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री   हेमन्त सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर कांटाटोली चौक रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

    इस अवसर राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झामुमो के पूर्व केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो राँची जिलाध्यक्ष   मुस्ताक आलम, केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी,सुशीला एक्का, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

    August 31, 2026

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद
    • H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    • JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत
    • जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी
    • स्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड में अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.