Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026

    गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»विष्णु यादव के भाई का क्रशर ईडी की टीम ने किया फ्रीज
    झारखण्ड

    विष्णु यादव के भाई का क्रशर ईडी की टीम ने किया फ्रीज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साहिबगंज: ईडी ने सोमवार की रात मारीकुट्टी में स्थित मां अंबा स्टोन वर्क्स को भी फ्रीज कर लिया। यह क्रशर विष्णु यादव के भाई पवित्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव के नाम से है। सोमवार दोपहर वहां से स्टोन चिप्स ला रहे ट्रक चालकों को पुलिस ने पकड़ा था। वाहन चालकों से लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया था।  सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तक ईडी ने मारीकुट्टी में स्थित पवित्र कुमार यादव के क्रशर की जांच-पड़ताल की। दोपहर दो बजे के करीब ईडी अधिकारी वहां पहुंचे थे। 10 घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। ईडी की टीम अभी साहिबगंज में जमी हुई है। वह वन विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है। टीम आज भी क्रशरों की जांच-पड़ताल करेगी। फिलहाल जांच के लंबा खींचने की आशंका है। टीम के आज मिर्जा चौकी, बाकुड़ी व बरहड़वा जाने की उम्मीद है। इधर, ईडी की धमक से साहिबगंज पत्थर कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वैध रूप से चल रहे क्रशरों में भी काम बंद कर दिया गया है। ईडी ने आठ जुलाई को पंकज मिश्रा समेत एक दर्जन से अधिक पत्थर कारोबारियों के विभिन् न ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पांच करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया था। बाद में ईडी ने मुख् यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026

    गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.