Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान

    June 30, 2026

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लालू प्रसाद इलाज के लिए जाएंगे सिंगापुर, सीबीआई कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की मांगी अनुमति
    झारखण्ड

    लालू प्रसाद इलाज के लिए जाएंगे सिंगापुर, सीबीआई कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की मांगी अनुमति

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे। लालू प्रसाद की ओर से रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में मंगलवार को याचिका दायर कर पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति मांगी गयी है। आरजेडी प्रमुख की ओर से अधिवक्ता ने याचिका दाखिल की है। अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि पासपोर्ट रिलीज करने के लिए सीबीआई के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में याचिका दाखिल की गयी है।
    उन्होंने बताया कि विशेष अदालत में हुई सुनवाई के बाद लालू प्रसाद की याचिका पर सीबीआई की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया। सीबीआई के आग्रह को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि 16 सितंबर निर्धारित की है।

    सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद की ओर इलाज के लिए सिंगापुर के एक अस्पताल से 24 सितंबर का अपॉइंटमेंट लिया गया है, इसलिए विदेश यात्रा पर जाने के लिए सारी कानूनी अड़चनों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले पिछले महीने में चारा घोटाले के अलग-अलग मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की ओर से अपना पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट में जमा करा दिया गया है। जून महीने में रिन्यूअल के लिए लालू प्रसाद का पासपोर्ट रिलीज किया गया था। रिन्यूअल के बाद उन्होंने 31 अगस्त को अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीबीआई के स्पेशल जज की अदालत में पिछले महीने पासपोर्ट जमा कर दिया था।

    चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद लालू प्रसाद की ओर से अपना पासपोर्ट अदालत में जमा कराया गया है। उनके विदेश से बाहर जाने पर भी रोक लगी हुई है और अदालत की अनुमति से ही वे विदेश यात्रा पर जा सकते है।  लालू प्रसाद चारा घोटाले के पांच मामलों में सजायाफ्ता है और वर्तमान में सभी में जमानत पर है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Ranchi
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.