Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची में पहले दो घंटे में ही 60 फीसदी युवाओं का हुआ टीकाकरण
    झारखण्ड

    रांची में पहले दो घंटे में ही 60 फीसदी युवाओं का हुआ टीकाकरण

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 14, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: केंद्र सरकार की घोषणा के 14 दिन बाद झारखंड में 18+ का टीकाकरण शुक्रवार से शुरू हो गया है। रांची के युवा पूरे उत्साह से टीकाकरण केंद्र पर पहुंच रहे हैं। पहले दिन रांची 10 केंद्रों पर 1000 युवाओं को टीका लगना है। शहरी क्षेत्रों में 60 फीसदी युवाओं ने दो घंटे के भीतर अपने हिस्से का टीका लगवा लिया है।

    पहले दिन केवल उन्हीं युवाओं को टीका लगाया जा रहा है जो इसका स्लॉट पहले ही बुक करा लिए थे। वैक्सीनेशन सेंटर पर अफरा-तफरी न मचे इसे ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

    सेंटर से गायब रहे मजिस्ट्रेट

    रांची में 10 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गाए हैं। यहां की व्यवस्था के बहतर संचालन के लिए हर केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।लेकिन समय के दो घंटा बीत जाने के बाद भी रांची रामलखन यादव कॉलेज के केंद्र पर मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे थे। यहां सनी चौधरी को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

    चाईबासा में 8.45 में ही लग गई थी युवाओं की भीड़

    चाईबासा में भी टीका को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा। यहां 8.45 बजे से ही युवा मुख्य वैक्सीनेशन केंद्र सदर अस्पताल पहुंचने लगे थे। युवाओं के भीड़ का आलम यह था कि यहां प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को लोगों को लाइन में लगाने में पसीने छूट रहे हैं।

    घाटशिला में 1 घंटे की देरी से शुरू हुआ वैक्सीनेशन

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला के आशा ऑडोटोरियम में तय समय से एक घंटे की देरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ। यहां सुबह 9 बजे से वैक्सीनेशन शुरू होना था लेकिन 1 घंटे बाद 10 बजे प्रारम्भ हुआ। यहां प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में देरी के कारण यह देर से शुरू हुआ। इस कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हुई।

    बोकारो में सुबह 9.45 से शुरू हुआ टीकाकरण
    बोकारो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चास स्थित टीका केंद्र में सुबह 9.45 बजे से ही टीकाकरण शुरू हो गया था। यहां भी युवाओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा टीका लेने पहुंचे हैं।

    पलामू के हरिहरगंज में युवाओं की लंबी कतार
    पलामू के हरिहरगंज में स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हो गया था। यहां भी टीका लेने के युवाओं की लंबी भीड़ दिखी। 9 बजे से ही यहां युवा जुटने लग गए थे।

    युवाओं ने कहा- मेरे साथ हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा
    टीका लगवाने के बाद युवओं ने कहा कि अपनी बारी पर सभी को टीका लगवाना चाहिए। रांची के कोकर स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज में टीका लगवाने के बाद मैथ्यू ने कहा कि टीका हमें कोविड के खतरे से बचाएगा। इससे अगर कोविड होता भी तो मुझे और मेरे परिवार को ज्यादा खतरा नहीं होगा।

    युवाओं के लिए अलग टीका केंद्र
    युवाओं को टीकाकरण में परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए इनके लिए अलग से टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। यहां केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की इजाजत है जिनका कोविन ऐप निबंधन है और टीका के लिए स्लॉट मिला है। स्लॉ के सात एक कोड मिलता है इस कोड के वेरिफिकेशन के बाद ही इ्हें टिका लगया जा रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.