Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
    Breaking News

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साहिबगंज: झारखंड में साहिजबगंज जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर समेत अन्य ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बताया गया है कि पंकज मिश्रा के करीबी कहे जाने वाले मिर्जाचौकी स्थित कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के ठिकानों पर ईडी ने दबीश दी है। इसके अलावा बरहरवा में भी दो व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी की सूचना है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार सुबह 5 बजे से पंकज मिश्रा और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। इस दौरान बिहार और पश्चिम बंगाल के सीआरपीएफ टीम की मदद ली जा रही है।

    इससे पहले इस वर्ष 4 जून को ईडी ने पंकज मिश्रा के खिलाफ टेंडर विवाद में दर्ज केस को टेकओवर किया था। यह मामला साहिबगंज के बड़हरवा में जून 2020 के टेंडर विवाद में दर्ज किया था, जिसमें सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और अन्य को आरोपी बनाया गया था। इसकी जांच कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम तक पहुंचने की भी संभावना है,क्योंकि दर्ज केस में पंकज मिश्रा और अन्य अंकित है। हालांकि सीधे तौर पर आलमगीर आलम का नाम दर्ज नहीं है। यह केस शंभू नंदन कुमार उर्फ शंभू भगत ने दर्ज कराया था, जिसमें टेंडर विवाद के एक ाममले में बड़हरवा थाना क्षेत्र में मंत्री आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा के इशारे पर मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, लेकिन दोनों ही आरोपियों को साहिबगंज पुलिस ने क्लीन चिट दे दिया था। शंभू भगत ने इस मामले में ईडी के समक्ष भी शिकायत की थी।

    दूसरी तरफ आईएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद भी कई जिला खनन पदाधिकारियों से हुई पूछताछ में भी पंकज मिश्रा का नाम सामने आया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.