Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में देवघर जिला राज्य भर में सबसे आगे, एक लाख से अधिक किसानों का अब तक हुआ रजिस्ट्रेशन
    झारखण्ड

    मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में देवघर जिला राज्य भर में सबसे आगे, एक लाख से अधिक किसानों का अब तक हुआ रजिस्ट्रेशन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में देवघर जिला राज्य भर में सबसे आगे है. देवघर में एक लाख से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन अब तक हो चुका है. दूसरे नंबर पर गिरिडीह और तीसरे नंबर पर पलामू है. अंतिम पायदान पर कोडरमा है. चार दिसंबर तक राज्य भर में 7,20,834 किसानों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 15 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन होगा.

    किसानों को कैसे मिलेगा लाभ

    इस योजना के तहत राज्य सरकार प्रत्येक किसानों के बैंक खाते में 3500 रुपये देगी. इस योजना का लाभ वैसे किसान ले सकते हैं, जिनके पास दो डिसमिल भी जमीन है. साथ ही कृषि विभाग ने खेतिहर मजदूर व बटाई में काम करने वाले किसानों को भी इस योजना से जोड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया है.

    किसानों के इस डाटा को भविष्य में उपयोग करेंगे : कृषि मंत्री

    कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में देवघर के सबसे आगे रहने पर देवघर के पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में कृषक मित्रों की जवाबदेही भी तय की गयी है. रजिस्ट्रेशन से किसानों का एक डाटा राज्य सरकार के पोर्टल में दर्ज हो रहा है. किसानों के इस डाटा को राज्य सरकार भविष्य में उपयोग करेगी. कृषि विभाग की अन्य योजनाओं से इन किसानों को जोड़ा जायेगा. आने वाले समय में स्मार्ट ग्राम, कृषक पाठशाला समेत अन्य कृषि योजना से किसान जुड़ेंगे.

    किस जिले में कितने किसानों का रजिस्ट्रेशन

    जिला : रजिस्ट्रेशन
    देवघर : 1,02134
    गिरिडीह : 79,056
    पलामू : 72,741
    दुमका : 63,669
    गढ़वा :  58,563
    गोड्डा : 58,868
    धनबाद : 31,535
    सरायकेला : 27,961
    हजारीबाग : 27,089
    पाकुड़ : 26,797
    रांची : 25,720

    जिला : रजिस्ट्रेशन

    जामताड़ा : 20,479
    लातेहार : 16,470
    रामगढ़ : 16,453
    बोकारो : 16,306
    पश्चिम सिंहभूम : 14,170
    गुमला  : 13,998
    चतरा : 13,185
    साहिबगंज : 12,487
    लोहरदगा : 12,312
    खूंटी : 7,724
    कोडरमा : 7,127

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.