Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन की संदिग्ध अवस्था में मौत
    राष्ट्रीय

    मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन की संदिग्ध अवस्था में मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 13, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री मोटे की बहन मधु मार्कंडेय का शव पिंपरी-चिंचवाड़ के वाकड़ में मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पीड़िता के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं. भाग्यश्री एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं वहीं मधु वाकाड में अपने दोस्त के साथ केक का बिजनेस चलाती हैं.

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को मधु अपनी सहेली के साथ किराए का मकान देखने गई थी. कमरा देखने के बाद मधु को अचानक चक्कर आया और वो गिर गई. उसे उसकी दोस्त ने तुरंत एक निजी अस्पताल में पहुंचाया. वहां उसका इलाज नहीं हो सका और उसे नगर निगम द्वारा संचालित यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. जांच के बाद मधु को मृत घोषित कर दिया गया.

    मधु की मौत को पर शक जताया जा रहा है और उसके परिवार के सदस्यों को शक है कि उसकी हत्या की गई थी. वाकड़ पुलिस ने इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. भाग्यश्री के देवर और मधु के पति का एक महीने पहले आकस्मिक निधन हो गया था. एक्ट्रेस ने अपने फैंस को भी उनके निधन की जानकारी दी थी.

    भाग्यश्री मोटे ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन मधु मार्कंडेय के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरी प्यारी बहन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया! मैं कभी भी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती कि आप मेरे लिए क्या मायने रखती हैं. मेरी मां, बहन, दोस्त, विश्वासपात्र और क्या नहीं? आप मेरी नींव थीं. मेरे पूरे होने का केंद्र. मैं आपके बिना पूरी तरह से खो गया हूं. मैं आपके बिना इस जीवन का क्या करूं? आपने मुझे यह कभी नहीं सिखाया. मृत्यु अपरिहार्य है लेकिन मैं तुम्हें जाने नहीं दूंगी. कभी नहीं.”
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026

    NEET UG 2026 Admit Card जारी: 3 मई को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड और जानें जरूरी गाइडलाइंस

    April 27, 2026

    जम्मू-कश्मीर में भीषण बस हादसा, उधमपुर में खाई में गिरी बस, कई लोगों की मौत की आशंका

    April 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    • राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण
    • बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत
    • झारखंड में मौसम का कहर: रांची समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट
    • चुनाव ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस जवान की मौत, परिजनों ने लापरवाही पर उठाए गंभीर सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.