Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बिहार में बने चक्रवातीय क्षेत्र के कारण अगले दो दिनों तक झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
    झारखण्ड

    बिहार में बने चक्रवातीय क्षेत्र के कारण अगले दो दिनों तक झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 2, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Heavy Downpour --- Image by © Anthony Redpath/Corbis
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रांची में बुधवार सुबह से ही आंशिक बादल छाए हुए हैं। कभी धूप तो- कभी छांव की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले मंगलवार शाम रांची में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में तीन घंटे में 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। करीब 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चली थी।

    मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसका टर्फ लाइन बिहार से लेकर झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक फैला है। इसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है। इसके कारण अगले चार जून तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है।

    आज इन जिलों में हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची, गुमला, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, गढ़वा, कोडरमा, पाकुर और साहेबगंज में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज राजधानी रांची में सुबह बादलों के कारण हल्की धूप निकली है। साथ ही, धीमी गति से हवा भी चल रही है।

    35.6 डिग्री सेल्सियस रहा राज्य का अधिकतम तापमान

    वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। वहीं कई स्थान पर वज्रपात भी हुआ। राज्य में अधिकतम तापमान दुमका में 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान चाइबासा में 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.