Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बिजली के करंट से हाथी की हत्या करने की आरोपी पत्नी को जेल, पति फरार
    झारखण्ड

    बिजली के करंट से हाथी की हत्या करने की आरोपी पत्नी को जेल, पति फरार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 14, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू टाइगर रिजर्व के गारू वन प्रक्षेत्र के लाभर में एक नर हाथी की हत्या मामले में वन विभाग ने तीन लोगों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मुख्य आरोपी सहादूर सिंह अभी फरार चल रहा है, जबकि उसकी पत्नी इस्मतिया देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इन पर जान बूझकर 11 हजार वोल्ट के तार (करंट) से हाथी को मारने का आरोप है. विभाग द्वारा इन किसानों के खेतों से बिजली का नंगा तार बरामद किया गया है. पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है.

    पिछले सात नवंबर की रात्रि में हाइटेंशन बिजली के करंट से हाथी को मार दिया गया था. सहादूर सिंह के खेत से हाथी के शव को बरामद किया गया था. हाथी को मारने के बाद बिजली के तार को झाड़ियों में छिपा दिया गया था. इसे सर्च अभियान के दौरान बरामद किया गया था. पोस्टमार्टम के दौरान हाथी के शरीर से एक गोली भी बरामद की गयी थी, जो काफी पुरानी थी. पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है. अब तक जो मामला सामने आया है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि सहादूर सिंह ने अन्य लोगों के सहयोग से बिजली के करंट से हाथी को मार दिया है.

     

    घटना के बाद डॉक्टर रवि नंदन, प्रमोद कुमार व मीरा सिंह के द्वारा हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया गया था. इस दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच करने पर कुछ लोहा जैसी चीज होने की आशंका व्यक्त की गयी थी. इसके बाद हाथी के शरीर से एक गोली भी बरामद की गयी थी. यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि पूर्व में कुछ दिन पहले हाथी को गोली भी मारी गयी थी, जो उसके शरीर में मौजूद रह गया था. इन दिनों कई हाथियों का झुंड फसल को खाने के लिए गांव की ओर रुख कर रहा है. इस कारण ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है. डिप्टी डायरेक्टर मुकेश कुमार ने कहा कि लोगों को कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है. फसल खाने के बाद सरकार के द्वारा उचित मुआवजा देने का प्रावधान है. इसलिए यदि कोई हाथी किसानों के खेत में प्रवेश करता है तो वे इसकी सूचना निकटवर्ती विभागीय पदाधिकारी को दें. निश्चित रूप से उन्हें क्षतिपूर्ति राशि दी जायेगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.