लातेहार: झारखंड में लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग गांव के निकट कल देर रात एनएच-39 पर बाराती वाहन और मोटरसाईकिल के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को मनिका में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुचिला गांव से सवारी गाड़ी से बारात मनिका थाना क्षेत्र के पल्हेया गांव जा रही थी। इसी बीच नामुदाग गांव के पास बाराती वाहन अचानक असंतुलित हो गई। बेकाबू वाहन ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को चपेट में लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार रामेश्वर यादव (20 वर्ष) और बाराती वाहन पर सवार नंदकेश्वर राम (45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि मोटरसाइकिल सवार प्रिंस कुमार और बाराती विनोद राम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.धर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को मनिका अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया और उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
Add A Comment

