Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»पत्नी और 3 बच्चों पर तेजाब फेंक आरोपित पति फरार, पीड़िता की हालत गंभीर
    बिहार

    पत्नी और 3 बच्चों पर तेजाब फेंक आरोपित पति फरार, पीड़िता की हालत गंभीर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सहरसा: सहरसा में एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर तेजाब डाल दिया और फरार हो गया. महिला और तीनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गये हैं. सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड संख्या 27 की हैं. फिलहाल पुलिस पति की तलाश कर रही है.

    जानकारी के अनुसार बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान गुस्से में आकर पति रवि पोद्दार ने पत्नी ममता देवी और तीन बच्चों पर एसिड फेंक कर मौके से फरार हो गया.

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में 30 वर्षीय ममता देवी, 10 वर्षीय ऋचा कुमारी, 4 साल की अंशु कुमारी और 12 साल का पुत्र निशांत शामिल हैं. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

    सदर थाने के एएसआई धनबिहारी मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इस दौरान रवि पोद्दार ने पत्नी और तीन बच्चों पर एसिड से हमला कर दिया. जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये.

    वही घटना को अंजाम देने के बाद पति रवि पोद्दार मौके से फरार हो गया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: परिजनों से मिले SP, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

    June 25, 2026

    रौशन आनंद कोचिंग विवाद मामला: अभिषेक और गौरव को मिली जमानत, खान सर की अग्रिम जमानत पर 27 जून को होगी सुनवाई

    June 25, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, जगदीशपुर डीएसपी हटाए गए, पंकज मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

    June 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.