Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबादवासी इस बार दुर्गा पूजा में करेंगे बद्रीनाथ धाम के दर्शन
    झारखण्ड

    धनबादवासी इस बार दुर्गा पूजा में करेंगे बद्रीनाथ धाम के दर्शन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 23, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: अगर आप विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं तो इस बार धनबाद के लोगों को यह सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है। धनबाद के एक पूजा समिति ने आप सभी को बद्रीनाथ धाम के दर्शन कराने का संकल्प लिया है। धनबाद में इस बार दुर्गा पूजा को लेकर खासा उत्साह है। भक्त माता रानी के आगमन को लेकर विशेष रूप से तैयारी में जुटे हैं। जगह जगह भव्य पूजा पंडाल के साथ भव्य प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद पूजा की रौनक इस बार देखते ही बनेगी। पुराना बाजार रेलवे सिनेमा रोड स्थित गौरव माँ दुर्गा पूजा समिति भी इस साल भव्य तैयारियों में जुटी है।

    गौरव माँ दुर्गा पूजा समिति के लिए यह वर्ष खास है क्योंकि प्री गोल्डन जुबली के तहत इस साल पूजा को खास आकर्षक बनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा आयोजन के 49वें वर्षगांठ पर इस साल पंडाल को विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के नदिया के कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पंडाल के अलावा इस बार विद्युत सज्जा और माता की प्रतिमा भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगी। पूजा को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।

    समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले वर्ष 2023 में गौरव माँ दुर्गा पूजा समिति अपना स्वर्ण जयंती मनाने जा रही है। स्वर्ण जयंती को ध्यान में रखकर ही इस वर्ष भव्य आयोजन किया जा रहा है। पुराना बाजार और धनबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक होने की वजह से यहां भीड़ काफी ज्यादा होती है लिहाजा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर खास प्रबंध किए जाएंगे ताकि भीड़ के बीच लोगों को दिक्कत न हो। इसके अलावा पूजा समिति प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा नियमों का अनुपालन सख्ती से करेगी।

    पहली बार गौरव माँ दुर्गा पूजा का आयोजन वर्ष 1974 में किया गया था। अध्यक्ष रामा शंकर सिंह, स्वर्गीय महेंद्र सिंह, एकबाल खान और लक्ष्मण शाहबादी ने मिलकर आज से 49 वर्ष पूर्व मां दुर्गा के आराधना की शुरुआत की थी जो आज तक निरंतर जारी है। गौरव माँ दुर्गा पूजा को इंडियन ऑयल दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता रहा है। खास वजह है कि पूर्व में यहां पर इंडियन ऑयल का तेल डीपो हुआ करता था।

    अध्यक्ष रामा शंकर सिंह और सचिव उपेंद्र सिंह की देखरेख में हर साल यहां भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है। दूर्गा पूजा के आलावा इस मंडप में लख्खी पूजा, काली पूजा, जगद्धात्री पूजा, सरस्वती पूजा चैती दूर्गा पूजा के साथ विश्वकर्मा पूजा भी धूमधाम से मनाया जाता है। सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि अगले वर्ष 2023 में गौरव माँ दुर्गा पूजा समिति अपना स्वर्ण जयंती उत्सव मनाने जा रही है जिसकी तैयारी भी अभी से शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी आकर्षक पूजा का आयोजन किया जा रहा है लेकिन वर्ष 2023 स्वर्ण जयंती महोत्सव धनबाद ही नहीं बल्कि झारखंड में खास होगा।

    आयोजन को सफल बनाने में अनिल गोयल, अखिलेश गुप्ता, दुर्गा बोस, राम सिंह, ललित वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद, संजीव सिंह, बिंदा यादव, मंजूर आलम, राजेश श्रीवास्तव, राधे श्याम यादव, विशाल गुप्ता, राघवेंद्र यादव, अफजल खान, अजय सिंह, बबलू गुप्ता, लक्ष्मण पांडे, कर्मवीर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, रवि शंकर पांडे, रमेश गुप्ता, धनेश गुप्ता, कार्तिक पर्वत, शंकर रवानी, संजय रवानी, विजय, भल्ला, अजय, सूरज आदि का अहम योगदान रहता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.