Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में नशेड़ियों ने मचाया उत्पात, खाने पीने के दौरान आपस में उलझे, एक युवक की मौत
    झारखण्ड

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में नशेड़ियों ने मचाया उत्पात, खाने पीने के दौरान आपस में उलझे, एक युवक की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 28, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन कार पार्किंग स्टैंड में बुधवार की देर रात्रि एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सिदगोड़ा बागुनहातू निवासी विकास दुबे के रुप में हुई है। वहीं जब रेलवे और सिदगोड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से पते की जांच की तो पता चला की युवक दस साल पहले वहां रहता था। जिससे युवक का वर्तमान पता लगाने में पुलिस को दिक्कत हो रही थी। मगर बाद में पता चला कि मृत युवक टेल्को का रहने वाला है। मामले में बताया जा रहा है कि रात्रि लगभग 12 बजे तीन युवक पार्किंग में घुसे और तिरंगा झंडा लगे चबूतरे में बैठकर शराब पीने लगे। इस दौरान वे आपस में बार बार उलझ भी रहे थे। प्रत्यक्षदरयों के अनुसार उनके बीच हाथापाई भी हुई। पहले तो स्थानीय ऑटो चालकों ने कुछ नहीं बोला। मगर जब मामला बढ़ने लगा तो उन्हें झंडा के सामने शराब पीने से मना करते हुए जाने को कहा गया। तभी अत्यधिक शराब के नशे में धूत एक युवक गाली गलौज करते हुए पार्किंग के आउट गेट काउंटर पर गया और दरवाजे के शीशे पर मुक्का मारकर तोड़ दिया। जिससे वह खुद भी लहूलुहान हो गया। घटना में उसके दाहिने हाथ की नस कट गई। वहीं घटना की सूचना पाकर टाटानगर रेल डीएसपी सुधांशु, रेल थाना प्रभारी यदु साव, रेलवे और बागबेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही सीसीटीवी से युवक के दो अन्य साथियों तक पहुंचने की कोशिश भी कर रही है।
    बताते चलें कि रात 12 बजे से युवक स्टेशन क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पात करते रहे। शराब पीने से लेकर उनके आपस में उलझते हुए मारपीट करने तक। मगर इस दौरान स्टेशन सुरक्षा में तैनात ऑन ड्यूटी आरपीएफ व रेल पुलिस गायब रही। आरपीएफ की महिला जवान ड्यूटी पर थी। जबकि अन्य जवानों को आने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। अंततः बागबेड़ा थाना पुलिस के एक पदाधिकारी औ 100 नंबर पर घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। अगर समय रहते युवक को अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं मामले ने स्टेशन परिसर की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। जबकि मामले में रेल थाना प्रभारी यदु साव ने कहा की युवक ने अपने हाथ से शीशा तोड़ा और जिससे नश कटने से उसकी मौत हो गई।
    वहीं घटनास्थल पर पार्किंग आउट गेट में काफी दूर तक लहू बिखरा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक कितनी देर तक लहूलुहान अवस्था में पार्किंग में अधमरा पड़ा रहा। उसे समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो शायद वह बच सकता था। फिलहाल पार्किंग आउट गेट को फिलहाल सील कर दिया गया है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.