Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के सभी अस्पतालों में रेट चार्ट लगाना अनिवार्य, इलाज और जांच के नाम पर मनमानी वसूली पर लगेगी लगाम!

    October 30, 2026

    रांची के BIT मेसरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जेएमएम ने धनबाद में मनाया 51वां स्थापना दिवस, सीएम बोले- राज्य के मूलवासियों के हित में कानून बनाने से बाहरी लोगों को परेशानी होने लगती है
    झारखण्ड

    जेएमएम ने धनबाद में मनाया 51वां स्थापना दिवस, सीएम बोले- राज्य के मूलवासियों के हित में कानून बनाने से बाहरी लोगों को परेशानी होने लगती है

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जेएमएम अपना 51वां स्थापना दिवस धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में मनाया। जहां सुबह से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। वहीं इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरे शहर को पार्टी के बैनर और पोस्टर से पाट दिया गया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन सहित पार्टी के कई अहम पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम ने कहा कि हम व्यापारियों के जनप्रतिनिधि नहीं हैं। हम राज्य के आदिवासी, मूलवासी, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग, गरीब, किसान लोगों का जनप्रतिनिधि हैं। हमें इन लोगों के पेट भरने की चिंता है न कि हमें अपने जेब भरने का।
    मूलवासियों के हित में कानून बनने से यूपी-बिहार के लोगों के पेट में दर्द
    अपने संबोधन में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि व्यापारियों के जमात वाली पार्टी विपक्ष है। व्यापारियों की जमात तो इस पार्टी में है। उन्होंने कहा कि 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति लाते हैं, पर इसे असंवैधानिक करार दिया जाता है। अजीब हालत है। हमें तो समझ में नहीं आता है कि राज्य सरकार राज्य के आदिवासी-मूलवासी को अधिकार देने के लिए कानून बनाती है और पेट दर्द यूपी- बिहार के लोगों को होता है।

    उन्होंने मौके पर कहा कि राज्य के मूलवासियों के हित में कानून बनाने से बाहरी लोगों को परेशानी होने लगती है। स्थिति यह है कि सरकार ने जिस कानून को बनाया, उसे 20 लोगों ने कोर्ट में चुनौती दी। उसे रद्द कराया। रद्द कराने वालों में 19 लोग यूपी बिहार के थे। संबोधन के दौरान सीएम ने लोगों से सवाल पूछा कि क्या राज्य के बच्चों को नौकरी में प्राथमिकता नहीं मिलनी चाहिए? कहा कि जो कानून इस सरकार बनाती है, तो उसे असंवैधानिक करार दिया जाता है। यही कानून कर्नाटक सरकार बनाती है, वहां के लोगों के हक और अधिकार के लिए आरक्षण बढ़ाती है, तो वहां के राज्यपाल उस विधेयक पर मुहर लगाकर दिल्ली भेज देते हैं। लेकिन, झारखंड में अगर आदिवासी-मूलवासी के अधिकार के लिए कानून बने, तो उसे संवैधानिक करार दिया जाता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के सभी अस्पतालों में रेट चार्ट लगाना अनिवार्य, इलाज और जांच के नाम पर मनमानी वसूली पर लगेगी लगाम!

    October 30, 2026

    रांची के BIT मेसरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम

    October 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के सभी अस्पतालों में रेट चार्ट लगाना अनिवार्य, इलाज और जांच के नाम पर मनमानी वसूली पर लगेगी लगाम!
    • रांची के BIT मेसरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
    • झारखंड में ‘अर्नब’ का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम
    • रांची में होर्डिंग-पोस्टर से प्रचार करने वाले 8 डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस, मेडिकल काउंसिल ने शुरू की कार्रवाई
    • चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात
    • रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.