Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»घर में जा घुसा अनियंत्रित हाइवा, तीन लोगों की मौत
    झारखण्ड

    घर में जा घुसा अनियंत्रित हाइवा, तीन लोगों की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 29, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गोड्डा: गोड्डा-पीरपैंती एनएच 133 पर मेहरमा थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर बनौधा बाइपास के पास गुरुवार की रात एक अनियंत्रित हाइवा काल बनकर एक घर में जा घुसा। हाइवा से कुचलकर अबतक दो किशोर और एक महिला की मौत हो चुकी है।

    गुरुवार की रात घटनास्थल पर जहां 12 वर्षीय किशोर सोनू कुमार की मौत हुई थी, वहीं शुक्रवार की सुबह तक दो और लोगों 36 वर्षीय नीतू देवी और 16 वर्षीय अभिषेक कुमार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बताया जाता है कि देर रात बनौधा बाइपास के नजदीक राधे पासवान के घर में अनियंत्रित हाइवा घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर तक जा घुसा था। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अस्‍पताल में मौत से लड़ रहे हैं।

    इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को बीच सड़क पर रखकर शुक्रवार की अलसुबह से पीरपैंती-गोड्डा मुख्य मार्ग एनएच 133 को जाम कर दिया है। आसपास के आवागमन के सभी रास्ते को भी बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। सफर कर रहे लोगों को चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मृतक के स्वजन वरीय पदाधिकारियों को घटनास्‍थल पर बुलाने तथा मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने से ग्रामीणों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर है। बताया जाता है कि घटना के वक्त 12 वर्षीय सोनू कुमार की मौत की पुष्टि गुरुवार रात को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टर ने कर दी थी। वहीं 36 वर्षीय नीतू देवी और 16 वर्षीय अभिषेक कुमार को चिंताजनक हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घायलों में तीन वर्षीय मोहित कुमार, 18 वर्षीय गुंजा कुमारी, 30 वर्षीय पूजा देवी, आठ वर्षीय लक्ष्मी कुमारी, 10 वर्षीय गौरी कुमारी का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। घटनास्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह, सीओ सुनील कुमार, थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। स्वजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.