Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग

    April 29, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गिरिडीह सोलर सिटी के रूप में हो रहा विकसित, 2023 तक राज्य के 200 गांवों को सोलराइज करने का लक्ष्य तय
    झारखण्ड

    गिरिडीह सोलर सिटी के रूप में हो रहा विकसित, 2023 तक राज्य के 200 गांवों को सोलराइज करने का लक्ष्य तय

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहे. इस दौरान चर्चा हुई कि झारखंड राज्य सौर नीति 2022 के तहत 1000 गांवों को सोलराइज करने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके लिए प्रथम चरण में 2023 तक झारखंड के 200 गांवों को सोलराइज करने की दिशा में सरकार ने कदम आगे बढ़ा दिया है. ताकि गांवों को सोलराइज़ करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आर्थिक विकास को बढ़ावा, बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता और गुणवत्ता में सुधार, ग्रामीण आय को बढ़ाना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सौर ऊर्जा को एकीकृत करके रोजगार के अवसर प्रदान किये जा सकें. इस कड़ी में गिरिडीह को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कुल 17 मेगावाट और वाणिज्यिक सेक्टर के लिए 5 मेगावाट का रूफटॉप पावर प्लांट, एक मेगावाट सोलर स्ट्रीट लाइट और ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट का 18 मेगावाट का लक्ष्य रखा गया है. प्रथम चरण में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 5 मेगावाट रूफटॉप लगाने की कार्यवाही चल रही है.

    कम्युनिटी सौर प्रतिष्ठानों से गांवों को बिजली

    सौर नीति के तहत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों और ग्रामीणों को सशक्त करना चाहती है. इसके लिए सभी अड़चनों को दूर करने के कार्य किये जायेंगे. जिससे स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, पुलिस स्टेशनों जैसी संस्थागत केंद्रों को सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध करायी जा सके. साथ ही, ग्रामीणों द्वारा उपयोग की जानेवाली दुकानों और कृषि कार्य में सौर ऊर्जा का उपयोग हो सके. सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित एमएसएमई को सशक्त करना भी है.

    रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान

    नीति के तहत बिजली की अधिक खपतवाले गांवों को प्राथमिकता देने का कार्य किया जायेगा. मध्यम आकार के गांवों या अधिक छोटे समूहों की पहचान करने का निर्देश सरकार ने दिया है. साथ ही, गांव में कृषि उद्योग के अतिरिक्त नौकरी के अवसर सृजित करने पर अधिक जोर दिया जायेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिया कि झारखंड के प्रत्येक जिले में चयन मानदंडों के आधार पर सौर गांवों में तब्दील किये जानेवाले गांवों की प्राथमिकता सूची की पहचान, चिन्हित गांवों की सूची उपायुक्तों के साथ साझा करने, गांवों में आजीविका को लेकर सौर ऊर्जा के नये प्रयोगों को लागू करने की संभावनाओं और क्षमता का आकलन करने, सामुदायिक सौर प्रतिष्ठानों के लिए उपयुक्त सरकारी और निजी भूमि वाले गांवों में भूमि बैंकों की पहचान कर नक्शा बनाने समेत अन्य निर्देश दिया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग

    April 29, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Ranchi
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.