Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी से मिले सांसद संजय सेठ, बंद पड़ी कोयला खदानों से ऊर्जा उत्पादन का दिया सुझाव
    झारखण्ड

    केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी से मिले सांसद संजय सेठ, बंद पड़ी कोयला खदानों से ऊर्जा उत्पादन का दिया सुझाव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 29, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। रांची के सांसद   संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री   प्रल्हाद जोशी से मुलाकात किया। सांसद ने उन्हें प्रगति 2021-22 की प्रति अवलोकन हेतु भेंट किया। इस दौरान संसद में खलारी में सीसीएल के सीएसआर मन से सड़क निर्माण हेतु 8 करोड़ रुपए की स्वीकृति को लेकर केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
    इस दौरान श्री सेठ ने केंद्रीय मंत्री को एक पत्र के माध्यम से बंद खदानों के पानी के बेहतर उपयोग और बिजली उत्पादन की संभावना पर काम करने का आग्रह किया।

    सांसद ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि ऐसी खदानों जिनसे खनिज व कोयला निकाला जा चुका है, वह पर्यावरण और जनजीवन दोनों के लिए खतरनाक बन जाता है। क्योंकि बड़ी मात्रा में यहां पानी इकट्ठा हो जाता है। यह बड़े जलाशय का रूप ले लेता है। इन जलाशयों का सकारात्मक उपयोग करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। सांसद ने उन्हें बताया कि उक्त स्थान पर सौर ऊर्जा उत्पादन की स्थापना के लिए काम किया जा सकता है। इसके अलावा उनकी भौगोलिक स्थिति के अनुरूप पंपदस्टोरेज विद्युत परियोजना का निर्माण भी किया जा सकता है। सांसद ने कहा कि इस तरह का कदम देश को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम होगा।

    उन्होंने केंद्रीय मंत्री से खलारी क्षेत्र की जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया ताकि वहां के लोगों का जनजीवन और स्वास्थ्य बेहतर रहे। खनन प्रभावित क्षेत्र होने के कारण वहां के लोगों को शुद्ध पेयजल तक उपलब्ध नहीं है, जिससे अक्सर लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं सांसद ने 2 वर्ष पूर्व सीसीएल के सीएसआर से खलारी में हुए पार्क के शिलान्यास के बाद भी कार्य आरंभ नहीं होने के मामले से भी उन्हें अवगत कराया। उन्हे बताया कि माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था, जिसमें कोयला मंत्री भी उपस्थित थे, दुर्भाग्य से अब तक यहां कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसे अविलंब पूर्ण करने हेतु निर्देश जारी करने की आवश्यकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.