Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे पर बड़ा एक्शन
    राष्ट्रीय

    कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे पर बड़ा एक्शन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 4, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कानपुर. कानपुर में पुलिसकर्मियों पर हमले के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे पर बड़ी कार्रवाई हुई है. जिस घर से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की गई थी, उसे जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने विकास के घर में मौजूद वाहनों को भी जब्त कर लिया है. विकास के घर में फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियों दो गाड़ियां मौजूद थीं। इनमें से एक गाड़ी विकास के नाम पर है, जबकि दूसरी गाड़ी किसी अमन तिवारी के नाम पर रजिस्टर्ड है. घर में विकास के पिता थे, उन्हें किसी दूसरे घर में शिफ्ट किया गया है.

    चौबेपुर थाने के प्रभारी विनय कुमार सस्पेंड
    चौबेपुर थाने के प्रभारी विनय कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. विनय कुमार पर सूचनाएं लीक करने का आरोप है. ऐसे में उनके खिलाफ जांच के भी आदेश दिए गए हैं.

    छापेमारी में लगी कई टीमें
    कई घंटे बीत जाने के बाद भी विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की 25 से ज्यादा टीमें उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में लगातार छापेमारी कर रही हैं. कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे के बारे में सही जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम भी देने की घोषणा की है. साथ ही जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

    गौरतलब है कि गुरुवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी कुख्यात अपराधी विकास दुबे को उसके गांव पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था. इस हमले में एक क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल भी हुआ है. पुलिस ने भी दो बदमाशों को मार गिराया था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026

    NEET UG 2026 Admit Card जारी: 3 मई को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड और जानें जरूरी गाइडलाइंस

    April 27, 2026

    जम्मू-कश्मीर में भीषण बस हादसा, उधमपुर में खाई में गिरी बस, कई लोगों की मौत की आशंका

    April 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    • राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण
    • बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत
    • झारखंड में मौसम का कहर: रांची समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट
    • चुनाव ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस जवान की मौत, परिजनों ने लापरवाही पर उठाए गंभीर सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.