Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»एमजीएम अस्पताल से रोजाना हो रही मोबाइल की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
    झारखण्ड

    एमजीएम अस्पताल से रोजाना हो रही मोबाइल की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल से रोजाना किसी ना किसी मरीज या फिर उसके परिजन के मोबाइल की चोरी हो रही है। जिसने अस्पताल की सुरक्षा में मौजूद होमगार्ड जवानों पर सवाल उठा दिया है। अगर वार्ड में मोबाइल चार्ज में लगाकर कोई मरीज थोड़ी देर के लिए भी इधर-उधर हुआ तो उसका मोबाइल गायब हो जाता है। ऐसा पहली बार नहीं हमेशा से होता आ रहा है। कुछ इसी तरह की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद शुक्रवार साकची थाने में लिखित शिकायत करने के साथ-साथ पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाया गया है। मामले में बताया जा रहा है कि एमजीएम अस्पताल में भर्ती मुसाबनी निवासी सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीज राजेश कुमार के मोबाइल की चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि वे मोबाइल को चार्ज में लगाकर थोड़ी देर के लिये ही बाथरूम गए थे। जहां से लौटने पर देखा कि मोबाइल गायब है। जिसके बाद घटना की जानकारी अस्पताल के वरीय अधिकारियों को भी दी। वहीं सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर चोर कैमरे में साफ दिखाई पड़ रहा है। इसी तरह एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड बेड नंबर 12 में इलाजरत महिला मरीज देवूनी महतो की मामी रातुली महतो का मोबाइल, बेड नंबर 36 कविता नायक का मोबाइल, सपना दास का मोबाइल और एक युवक का जींस पैंट शुक्रवार की सुबह लगभग 2:30 से 3 के बीच चोरी हो गई। जबकि गायनिक वार्ड नंबर 17 में इलाजरत महिला मरीज सुनीता कालिंदी के पति भोलाय किशन बेहरा का मोबाइल शुक्रवार की दोपहर 2 से 2:30 के बीच चार्ज में लगे होने के दौरान चोरी हो गई। लगातार हो रही चोरी से अस्पताल की सुरक्षा में मौजूद 90 होमगार्ड जवानों पर भी सवालिया निशान उठने लगा है। मगर अस्पताल प्रबंधन को इससे कोई लेना-देना नहीं है। या फिर यूं कहें कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही चोरी की घटनाएं घट रही है। आगे देखना यह है कि कब तक अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मामले पर ठोस कदम उठाए जाते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.