Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ईडी की टीम साहिबगंज के डीएमओ व डीएफओ ऑफिस पर दस्तावेज खंगालने पहुंची
    झारखण्ड

    ईडी की टीम साहिबगंज के डीएमओ व डीएफओ ऑफिस पर दस्तावेज खंगालने पहुंची

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 25, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साहिबगंज: पंकज मिश्रा को रिमांड में लेकर पूछताछ करने के बाद ईडी की टीम सोमवार को साहिबगंज पहुंची। यहां ईडी की टीम दो भाग में बंट गई। ईडी की एक टीम ने वन प्रमंडल कार्यालय, वन प्रमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर पूछताछ की। तो एक टीम जिला खनन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर कागजातों की जांच की। ईडी टीम में शामिल अधिकारियों ने कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों से आवश्यक पूछताछ किए। बताया जा रहा है कि पिछले ढाई साल में दिए लीज,अनापत्ति प्रमाण पत्र, अवैध खनन, वन विभाग की भूमिका सहित अन्य से मामले को लेकर जांच की जा रही है।

    सूत्रों में मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम हेमंत सरकार के कार्यकाल में दी गई लगभग 12 लीज से जुड़े कागजातों को खंगाल रही हैं। ईडी की दो सदस्यीय टीम डीएमओ कार्यालय पहुंची। जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार से लीज से जुड़े कागजात की मांग करने के साथ-साथ पूछताछ भी की है। वहीं, दूसरी टीम डीएफओ में वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही तीसरी टीम फेरी सेवा की जांच को लेकर समदा घाट और गरम घाट पहुंचकर जानकारी इकट्ठा कर रही है।

    ईडी की टीम घंटों जिला खनन कार्यालय व डीएफओ कार्यालय और डीएफओ आवास में जाकर आवश्यक जानकारी लिए। वहीं टीम जिला खनन कार्यालय व वन प्रमंडल कार्यालय में कागजातों को खंगाला और आवश्यक जानकारियां ली। इसके साथ ही ईडी की टीम महादेवगंज स्थित मारीकुटि पहुंचकर खनन का भी जांच किया। ईडी की टीम सीआरपीएफ जवान के साथ छापेमारी करने पहुंची थी।

    अवैध खनन, टेंडर मैनेज कर अवैध कमाई करने और मनी लाउंड्रिंग मामले की ईडी जांच कर रही है। ईडी जेएमएम नेता पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। ईडी ने आठ जुलाई को साहिबगंज में छापेमारी के बाद पंकज मिश्रा के तीन स्टोन क्रशर को सील कर दिया था। आसपास के कार्यालयों में दिखी सर्तकता सीआरपीएफ जवान को वन प्रमंडल कार्यालय व जिला खनन कार्यालय में देखकर आस पास वाले कार्यालय कर्मी व अधिकारी पूरी तरह से सतर्क दिखे। वही ईडी टीम दोनों कार्यालय से आवश्यक जानकारियां व दस्तावेज के साथ निकलकर महादेवगंज मारीकुटी पहुंचकर छानबीन व जांच में जुट गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.