Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»इनामी अपराधी कैलू पासवान सहयोगी के साथ गिरफ्तार
    झारखण्ड

    इनामी अपराधी कैलू पासवान सहयोगी के साथ गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 18, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा: झारखंड-बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी कैलू पासवान गिरोह के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार सरकार के 50 हजार के इनामी अपराधी सरगना कैलू पासवान व उसके अन्य सहयोगी संतन पासवान को गिरफ्तार किया है। एसपी राकेश रंजन द्वारा एसडीपीओ अविनाश कुमार व थाना प्रभारी सचिन दास के संयुक्त नेतृत्व में गठित हंटरगंज थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने दिल्ली के अलग-अलग ईलाकों में छापेमारी कर दोनों को दबोचने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 5 अवैध देशी पिस्टल, .315 बोर का 12 जिंदा अवैध कारतूस, अलग-अलग घटनाओं में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों का 11 सिमकार्ड, दो मोबाईल व घटनाओं में प्रयुक्त टीवीएस अपाची बाईक जप्त किया है। बिहार पुलिस ने दुर्दांत कैलू पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर रखा था।

    दूसरी ओर एसपी राकेश रंजन ने आज पूर्वाहन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान कैलू ने पुलिस के समक्ष कई राज उगले हैं। उन्होंने बताया कि हालिया दिनों में बिहार के औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर स्थित एक बैंक से 65 लाख की बैंक डकैती समेत झारखंड-बिहार के चतरा व गया समेत कई अन्य जिलों में हत्या, डकैती व लूट समेत अन्य 29 संगीन आपराधिक कांड दर्ज है। जिसमे दोनों राज्यों की पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। एसपी ने बताया कि चतरा पुलिस के लिये कैलू की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है, ऐसे मे उसका क्राईम रिकार्ड खंगाला जा रहा है। एसपी ने बताया कि कैलू आपराधिक गिरोह बनाकर झारखंड-बिहार में आएदिन छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर दोनों राज्यों की पुलिस को खुली चुनौती पेश कर रहा था। दो राज्यों के पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके कैलू की गिरफ्तारी से पुलिस ने ली राहत की सांस। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2019 में कैलू गिरोह के सरगना इरशाद मियां की हत्या कर खुद सरगना बन गया था। सरगना बनने के बाद वह लगातार चतरा के हंटरगंज व प्रतापपुर के अलावे गया जिले के आमस, इमामगंज, गुरुवा, रोशनगंज, बाराचट्टी, शेरघाटी व दाऊदनगर थाना क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने में जुटा था। उसके विरूद्ध अपराधी इरशाद मियां के हत्या के अलावे गया के डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पशु चिकित्सक संजय पासवान की सुपारी लेकर हत्या, आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ लाख रुपये की लूट, हंटरगंज थाना क्षेत्र के आमीन जंगल में 35 हजार रुपये की लूट व हंटरगंज थाना क्षेत्र के ही जयशंकर स्टोन में फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम देने समेत 29 मामले दर्ज हैं। यह घटनाओं को अंजाम देने के बाद पुलिसिया कार्रवाई से बचने के नियत से अपने सहयोगी के साथ दिल्ली में जा छिपा था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.