Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, संवेदनशील इलाकों में गश्ती रही जारी, राज्यभर में अलर्ट
    झारखण्ड

    सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, संवेदनशील इलाकों में गश्ती रही जारी, राज्यभर में अलर्ट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 12, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राजधानी रांची में शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद शहर की स्थिति सामान्य हो रही है। सामान्य होते हालात को देखते हुए आज तनाव और निषेधाज्ञा के बीच इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी। तनाव के मद्देनजर रांची और आसपास के इलाकों में अर्द्धसैनिक बलों एवं पुलिस की तैनाती पहले की तरह है। झारखंड पुलिस प्रवक्ता एवं महानिरीक्षक (कार्रवाई) ए वी होमकर ने बताया कि राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जिसे देखते हुए आज तड़के पांच बजे से राजधानी रांची में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी है। ए वी होमकर ने बताया कि रांची के कई संवेदनशील इलाकों में अब भी स्थिति तनावपूर्ण है।
    उन्होंने कहा कि रांची के पड़ोसी रामगढ़ जिले में कल लागू की गयी निषेधाज्ञा भी एतिहात के तौर पर आज भी जारी है। ए वी होमकर ने बताया कि रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ द्वारा किये गये पथराव, तोड़फोड़ और हिंसा के सिलसिले में कार्रवाई में तेजी लाते हुए पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर रखी जा रही है विशेष नजर दर्जनभर लोग पुलिस हिरासत में, पिछले 24 घंटे में कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं ए वी होमकर ने बताया कि फिलहाल पूछताछ के लिए दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा शनिवार को हिरासत में लिये गये आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। होमकर ने बताया कि उपद्रवियों की हिंसा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गयी पुलिस की कार्रवाई में 11 पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन लोग शुक्रवार को रांची में घायल हो गये थे। इनमें से शुक्रवार देर रात्रि दो लोगों की मौत हो गयी थी जिससे पूरे शहर में तनाव व्याप्त हो गया था। जिसके चलते रांची में शनिवार को 12 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी थी। जबकि पूरे रांची जिले में शुक्रवार शाम ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.