Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ

    May 8, 2026

    TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

    May 8, 2026

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»वर्ष 2018 में रंगदारी मांगने के केस में गैंगेसटर फहीम खान का बेटा इकबाल खान गिरफ्तार
    झारखण्ड

    वर्ष 2018 में रंगदारी मांगने के केस में गैंगेसटर फहीम खान का बेटा इकबाल खान गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: गैंग्स ऑफ वासेपुर के नाम से चर्चित वासेपुर इलाके में सक्रिय अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर अपनी कमर कस ली है। इलाके में दिन दहाड़े हुई लाला खान और नन्हे की हत्या के बाद पारिवारिक दुश्मनी के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। इस बीच शनिवार को पुलिस ने गैंगेस्टर सजायाफ्ता फहीम खान के बेटे इकबाल खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित वासेपुर कमर मखदूमि रोड आवास से की। गिरफ्तार के बाद आरोपी को स्वास्थ्य जांच के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया। जांच के बाद धनबाद न्यायालय में पेश कर मंडल कारा भेज दिया गया।

    रमजान मंजिल नया बाजार निवासी सोहेब आलम ने फहीम के बेटे रज्जन खान, इकबाल खान,भांजे प्रिंस खान, बंटी खान एवं गॉडविन के विरुद्ध बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के मुताबिक 7 फरवरी 18 को उपरोक्त आरोपियों ने दिन के 10:00 बजे सोहेब आलम से 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी। आरोपियों ने नया बाजार स्थित 5 कट्ठा जमीन लिख देने की धमकी दी थी। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने सोहेब को पिस्तौल सटाकर जान मारने की धमकी दी थी।

    21 मई 19 को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्रुति सोरेन की अदालत ने अभियुक्त फहीम खान के पुत्र इकबाल खान, रज्जन खान, भांजा बंटी खान, प्रिंस खान, गोडविन खान व पूर्व पार्षद इम्तियाज खान को सोहेब से रंगदारी मांगने के आरोप मे तीन -तीन वर्ष की कैद एवं तीन-तीन सौ रुपये जुर्माना लगाकर दंडित किया था। जिसे इकबाल समेत अन्य अपील दायर कर चुनौती दी थी। वह बेल पर बाहर चल रहे थे। इस बीच कोर्ट ने इनके खिलाफ फिर वारंट जारी कर दी।

    गैंग्स ऑफ वासेपुर में सक्रिय दो गुटों के बीच इन दिनों जमीन और रेलवे में ठेकेदारी को लेकर रंगदारी मांगने को लेकर विवाद चला है। इसको लेकर अक्सर दोनों गुट आमने-सामने आ रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026

    JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

    May 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ
    • TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
    • छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया
    • West Bengal New CM: क्या शुभेंदु अधिकारी बनेंगे सीएम? दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी सस्पेंस
    • JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन
    • उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.