Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»भारत vs श्रीलंका मोहाली टेस्ट के पहले दिन का खेल में टीम इंडिया का स्कोर रहा 357/6
    राष्ट्रीय

    भारत vs श्रीलंका मोहाली टेस्ट के पहले दिन का खेल में टीम इंडिया का स्कोर रहा 357/6

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 4, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। 6 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया ने अभी 357 रन बनाए हैं। रवींद्र जडेजा 45 और आर अश्विन 10 रन के स्कोर पर नाबाद हैं। ऋषभ पंत 97 गेंदों पर 96 रन बनाकर आउट हुए। सुरंगा लकमल ने दूसरी नई गेंद से उन्हें आउट किया। पंत और जडेजा के बीच 104 रन की पार्टनरशिप हुई।

    पंत ने बल्ले से मचाया धमाल
    पंत ने पारी के 76वें ओवर में 22 रन बनाए। उन्होंने लसिथ एमबुलडेनिया के ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े। तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। चौथी गेंद डॉट बॉल रही। पांचवीं गेंद पर दो रन बनाए और छठी गेंद पर एक और चौका जमा दिया। 77वें ओवर की चौथी गेंद पर पंत को फिर स्ट्राइक मिली। इस पर उन्होंने चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर एक और छक्का जड़ दिया। इस तरह पंत ने इन दो ओवरों की आठ गेंदों पर 32 रन बनाए।

    अय्यर ने गंवाया रिव्यू
    भारत का 5वां विकेट 228 के स्कोर पर गिरा। श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर LBW आउट हुए। हालांकि अंपायर के फैसले के खिलाफ जाते हुए अय्यर ने रिव्यू लिया, लेकिन इसका उन्हें फायदा नहीं मिला। रीप्ले में नजर आया कि गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर ही थी। अय्यर और पंत ने 5वें विकेट के लिए 53 रन जोड़े।

    कोहली बने 8 हजारी
    पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में अपने 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने पारी का 38वां रन बनाने के साथ ही टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की। टीम इंडिया के लिए 8,000 टेस्ट रन बनाने वाले विराट कोहली छठे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

    100वें टेस्ट में कोहली से शतक की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह 45 रन बनाकर लसिथ एमबुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए हनुमा विहारी के साथ 155 रन पर 90 रन जोड़े।

    अर्धशतक बनाकर आउट हुए विहारी
    कोहली के विकेट के बाद विहारी भी अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 58 रन बनाकर विश्वा फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड हुए। चेतेश्वर पुजारा की जगह नंबर 3 पर खेल रहे हनुमा विहारी ने शानदार बैटिंग करते हुए 58 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में ये उनका 5वां अर्धशतक रहा।

    80 के स्कोर पर गिरे थे पहले 2 विकेट
    भारतीय टीम को 52 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा था। कप्तान रोहित शर्मा 28 बॉल पर 29 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टीम का दूसरा विकेट 80 रन पर गिरा। मयंक अग्रवाल 33 रन बनाकर आउट हुए।

    श्रीलंकाई गेंदबाजों ने ऐसे लिया रोहित- मयंक का विकेट

    • 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर लसिथ एम्बुलदेनिया ने मयंक अग्रवाल को LBW आउट किया। मयंक टर्न के लिए खेलने गए और गेंद सीधी रह गई। हनुमा विहारी ने मयंक को रिव्यू लेने के लिए मना कर दिया। विहारी का ये फैसला सही साबित हुआ। गेंद सीधे विकेट पर लग रही थी।
    • रोहित शर्मा ने 10वीं ओवर की पांचवीं गेंद पर लाहिरू कुमारा की गेंद को लेग साइड में सीमा रेखा के बाहर भेजने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए और फाइन लेग बांउड्री पर कैच दे बैठे। वो 29 रन बनाकर आउट हुए।
    • चौथे ओवर में श्रीलंका के लिए विश्वा फर्नांडो गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में रोहित ने उन्हें तीन जोरदार चौके जड़ दिए।

    पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और जयंत यादव।

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणरत्ने, लाहिरू थिरिमाने, पाथुम निसांका, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडों, लसित एमबुलडेनिया और लाहिरू कुमारा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.