Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»फिर लगेगा लॉकडाउन ? , त्योहार को लेकर चिंता बढ़ी
    राष्ट्रीय

    फिर लगेगा लॉकडाउन ? , त्योहार को लेकर चिंता बढ़ी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 28, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. इस बढ़ते मामलों से लोग लॉकडाउन को लेकर सशंकित हैं. लोगों के मन में भय है कि कहीं लॉकडाउन िफर से ना लगा दिया जाए. पिछले 24 घंटों की बात करें तो कोरोना के नये मामले 46 हजार से ज्यादा आये हैं और 500 से अधिक मरीजों की मौत हुई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण के संबंध में जारी नए दिशानिर्देशों (गाइडलाइन) में राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आगामी त्योहारों के मौकों पर ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं हो.

    गृह मंत्रालय ने कोविड-19 के नये दिशा निर्देशों में राज्यों से पांच चरण वाली रणनीति- जांच, पता लगाना, उपचार, वैक्सीनेशन और कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा है. साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जिन इलाकों में संक्रमण के मामले नहीं हैं या कम हैं, वहां जांच और निगरानी बढ़ा कर उन इलाकों को सुरक्षित रखा जाए.

    देश में कोरोना संक्रमण के 46,759 नए मामले, 509 और मौत : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 46,759 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर 3,26,49,947 हो गई. वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज से जानकारी दी गई है. मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से 509 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,37,370 हो गई है.

    कहां कितनी मौत : आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 509 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 179 और महाराष्ट्र के 170 लोग थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,37,370 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,36,900 लोग, कर्नाटक के 37,248 लोग, तमिलनाडु के 34,835 लोग, दिल्ली के 25,080 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,796 लोग, केरल के 20,313 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,410 लोग थे.

    केरल का हाल बुरा : केरल में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 32,801 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 39.45 लाख हो गयी जबकि 179 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 20,313 पर पहुंच गयी. केरल में त्योहारी सीजन में आवाजाही की छूट और कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किए जाने से संक्रमण दर बढ़ी है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह बात कही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चीनी महंगी हुई तो सरकार ने कसा शिकंजा, जमाखोरी पर नई पाबंदी लागू

    August 21, 2026

    बिहार समेत कई राज्यों को मोदी कैबिनेट का तोहफा, 5 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

    August 19, 2026

    भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव! पिकअप और डंपर भिड़े, 8 की मौत

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.