Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»प्रेमिका की हत्या कर शव को छिपाने के आरोप में प्रेमी समेत पांच सहयोगी गिरफ्तार, भेजें गए जेल
    झारखण्ड

    प्रेमिका की हत्या कर शव को छिपाने के आरोप में प्रेमी समेत पांच सहयोगी गिरफ्तार, भेजें गए जेल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 8, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    दुमका: सरैयाहाट पुलिस ने मात्र 72 घंटे में हत्याकांड का उद्भेदन कर हत्यारे प्रेमी एवं लाश को छिपाने में सहायता करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक शिवेंद्र कुमार ने बताया कि सरैयाहाट पुलिस को 04 अप्रैल की शाम सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के बभनी ग्राम स्थित तेलहदमगी पहाड़ के पास एक शव पड़ा हुआ है|सुचना के सत्यापन हेतु पुलिस की टीम तेलहदमगी पहाड़ पर पहुंची तो एक सड़े गले अवस्था में एक शव मिला। जिसका निरक्षण करने के बाद ज्ञात हुआ कि शव के हाथों में चूड़ी और गले में मंगलसूत्र है,जिससे शव  महिला का होना प्रतीत हुआ।बताया कि शव को घटनास्थल से ही पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया। मामले में पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार साहा के लिखित आवेदन पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध अज्ञात महिला की हत्या कर शव छुपाने के नियत से फेक देने के आरोप में सरैयाहाट थाना में कांड संख्या 31/2023 धारा 302/201/34 भादवि दर्ज किया गया। तत्पश्चात वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी बिनय कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापमारी दल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कांड का उद्भेदन 72 घंटे के अंदर करते हुए तकनीकी सेल व गुप्तचरों की मदद से कांड के संदिग्ध अभियुक्त सुबोध कुमार को पूछताछ हेतु पटना जिला के मनेर थाना के ग्राम रामपुर दियारा से मनेर थाना की मदद से हिरासत में लिया गया और सरैयाहाट लाया गया। पुलिसिया पूछताछ में सुबोध कुमार ने बताया कि उक्त शव शेरपुरा ब्रह्माचारी थाना मनेर,जिला पटना बिहार की जीरा देवी उर्फ़ गुड़िया देवी,पति बिनोद महतो का है। जिससे इसका (बिनोद)अवैध संबंध करीब 2 वर्षो से था। उक्त महिला और एक बच्ची प्रिया कुमारी के साथ अपने परिचित मिथुन दास पिता डोमन दास ग्राम बभनी,सरैयाहाट के घर में 12/03/2023 को आये थे। जहां गुड़िया देवी शादी का दबाब बनाने लगी। शादी नहीं करने पर थाना जा कर केस कर फंसाने की बात कहने लगी। जिस कारण सुबोध कुमार ने 23/03/2023 को अहले सुबह जीरा देवी उर्फ़ गुड़िया देवी को सोते अवस्था में कपड़ा से गला दबा कर मार दिया और मिथुन दास और उसके परिवार के चाचा बासुदेव दास, दादा फागु दास एवं चचेरे दादा देवनारायण दास के सहयोग से उक्त महिला के शव को कपड़े में लपेट कर साइकिल में लोडकर गाँव के बाहर स्थित तेलहदमगी पहाड़ पर झाड़ियों में छुपा दिया। मामले में शामिल सभी अभियुक्तों को आज जेल भेज दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सुबोध कुमार उम्र 39 वर्ष. पिता बलवान सिंह, घर रामपुर दियारा,थाना मनेर,जिला पटना,मिथुन दास, उम्र 23वर्ष, पिता डोमन दास घर बभनी सरैया हाट,
    बासुदेव दास उम्र 31 वर्ष पिता फागु दास बभनी सरेयाहाट,फागु दास,उम्र 67 वर्ष घर,बभनी,सरैया हाट एवं देवनारायण दास उम्र 58 वर्ष घर बभनी सरैया हाट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है|बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सायकिल,सुबोध कुमार का जिओ कम्पनी का मोबाईल,शव के पास से चूड़ी /कंगन व मंगलसूत्र बरामद किया गया है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.