Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैदियों के लिए रांची समेत चार जिलों में ओपन बैरक तैयार, सरकार बना रही SOP

    November 5, 2026

    झारखंड के कथारा कोलियरी में कोयला धंसने से 3 महिलाओं की दबकर मौत, 4 घायल

    November 5, 2026

    झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू में 50 लाख का बिल नहीं जमा करने पर बिजली विभाग ने काटा कनेक्शन, 28 गांवों में छाया अंधेरा
    झारखण्ड

    पलामू में 50 लाख का बिल नहीं जमा करने पर बिजली विभाग ने काटा कनेक्शन, 28 गांवों में छाया अंधेरा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू: झारखंड के पलामू जिले के 28 गांवों में अंधेरा छा गया है। बिल जमा नहीं करने पर कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग ने छत्तरपुर प्रखंड के 28 गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है । बताया जा रहा है कि इन सभी गांवों में उपभोक्ताओं पर तकरीबन 50 लाख से अधिक का बिल बकाया है। विभाग का तर्क है कि विभागीय निर्देश के तहत बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद इन गांवों में उपभोक्ताओं की ओर से बकाया भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है।

    बताया जा रहा है कि विद्युत अवर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजकिशोर की ओर से आदेश दिया गया था कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल 3 माह से अधिक समय से बकाया है। उनका कनेक्शन काट दिया जाए। इसके आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता की ओर से कार्रवाई करते हुए छत्तरपुर के रुदवा फीडर अंतर्गत सिलदाग, तुकतुका, बसडीहा,कतराहा, आकाबासा, तेलाड़ी, ओकराहा, बैराही, दोसियानी, चेगौना, डाली, गुड़री, मुरुमदाग आदि गांवों के अलावा गोरिऔटा, लंहगा, कालापहाड़, लावादाग, हिसाग, छुछिया, कोदवड़िया, सुशीगंज, बभंडी, पिपरहाट, तरीपर, गोठा, गम्हरिया, हरिहरगंज के सरसोत गांव की बिजली आपूर्ति काट दी गई है ।

    विभाग का कहना है कि जब तक गांव के लोग बकाये बिजली बिल का भुगतान नहीं करेंगे तब तक उक्त गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी । विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उक्त गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं पर 50 लाख रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद बकाया बिल जमा नहीं करने पर मजबूरन बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी है। बिजली विभाग द्वारा आगामी 31 दिसंबर तक बकाया बिजली बिल के ब्याज की माफी की स्कीम चलाई जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    कैदियों के लिए रांची समेत चार जिलों में ओपन बैरक तैयार, सरकार बना रही SOP

    November 5, 2026

    झारखंड के कथारा कोलियरी में कोयला धंसने से 3 महिलाओं की दबकर मौत, 4 घायल

    November 5, 2026

    झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी

    November 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कैदियों के लिए रांची समेत चार जिलों में ओपन बैरक तैयार, सरकार बना रही SOP
    • झारखंड के कथारा कोलियरी में कोयला धंसने से 3 महिलाओं की दबकर मौत, 4 घायल
    • झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी
    • मध्यप्रदेश में IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, जहरीली शराबकांड से जुड़ रहे तार; CM मोहन यादव ने संभाला मोर्चा
    • बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान
    • हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.