Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दुमका में बनेगा झारखंड का पहला हर्बल पार्क, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    झारखण्ड

    दुमका में बनेगा झारखंड का पहला हर्बल पार्क, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका: झारखंड में हर्बल पार्क की स्थापना के लिए प्रयास शुरू हो गये हैं. दुमका में पार्क स्थापना का प्रस्ताव है. इसका उद्देश्य हर्बल खेती को बढ़ावा देना एवं हर्बल उद्योगों के क्षेत्र अधिक अवसर का सृजन करना है. साथ ही, स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में हर्बल पौधों की खेती और उपयोग को लोकप्रिय बनाना, झारखंड में पर्यटकों के आकर्षण के लिए प्रकृति आधारित हर्बल पर्यटन केंद्र का विकास करना, हर्बल क्षेत्र में स्थायी आजीविका को बढ़ावा देना एवं हर्बल प्रसंस्करण उद्योग के क्षेत्र में हर्बल की खेती और उपयोग को लोकप्रिय बनाना है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य योजना के तहत उद्यान विकास के तहत हर्बल पार्क स्थापना की परिकल्पना जल्द मूर्तरूप लेगा. कृषि विभाग ने इस दिशा में कार्य करना आरंभ कर दिया है.

    पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : हर्बल पार्क की स्थापना के प्रारंभिक चरण में राज्य में पाये जानेवाले हर्बल पौधों की संपदा को संरक्षित करने का प्रयास किया जायेगा, जबकि बाद के चरण में महत्वपूर्ण विदेशी और दुलर्भ हर्बल पौधों की संपदा को पार्क में संरक्षित किया जायेगा. हर्बल पार्क का विकास एक सुंदर मनोरंजक एवं आरामदेह स्थल के रूप में होगा, जहां कई प्रकार के मनोरंजक और ज्ञानवर्धक क्रियाकलापों के साथ हर्बल पौधों से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी. जो न केवल उपयोगी होंगे, बल्कि मानव जीवन के सुख एवं आनंद के लिए लाभदायक साबित होंगे.

    सुगंधित हर्ब गार्डन, स्पाइस हर्ब गार्डन, किचन हर्ब गार्डन, सजावटी जड़ी बूटी उद्यान, कॉस्मेटिक हर्ब गार्डन, सिंचाई नेटवर्क और सूक्ष्म सिंचाई व्यवस्था का विकास, पोस्टहार्वेस्ट जड़ी बूटी प्रसंस्करण, जड़ी बूटी तेल निष्कर्षण इकाई, हर्ब्स ऑयल डिस्टिलेशन यूनिट, आंवला जूस प्रोसेसिंग यूनिट, आंवला कैंडी बनाने की इकाई, एलोवेरा जेली और जूस प्रोसेसिंग यूनिट, जिंजर और हल्दी सुखाने की इकाई, हर्बल शैम्पू और साबुन बनाने की इकाई , हर्ब्स स्टोरेज कूलिंग यूनिट, जड़ी बूटी संरक्षण इकाई, प्रसंस्करण इकाई, हर्ब्स प्लांट नर्सरी, जैविक उर्वरक उत्पादन इकाई समेत अन्य सुविधाएं हर्बल पार्क में उपलब्ध करायी जायेगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.