Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दिल्ली में 26 अप्रैल तक लगा लॉकडाउन
    Breaking News

    दिल्ली में 26 अप्रैल तक लगा लॉकडाउन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 19, 2021Updated:April 19, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लगाया गया है, जो आगामी 26 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई तरह की पाबंदियां रहेंगी, लेकिन लोगों को जरूरत के हिसाब से छूट भी प्रदान की जाएगी। लॉकडाउन में लोगों की आवाजाही पर रोक लगी रहेगी, लेकिन जरूरी सेवाओं पर छूट मिलेगी। सभी जिलाधिकारी व डीसीपी इन आदेशों सख्ती से पालन कराएंगे। वहीं, इसका पालन नहीं करने पर आपदा प्रबंधन कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें बिना काम के घर से बाहर निकलने पर रोक, इसके लिए अतिरिक्त जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलने पर लोगों को छूट है, लेकिन वजह जरूरी होनी चाहिए।

    इन्हें ID दिखाने पर मिलेगी छूट

    • केंद्र व दिल्ली सरकार के अधिकारी
    • पीएसयू व निगमों के अधिकारी
    • स्वास्थ्य विभाग
    • पुलिस
    • जेल अधिकारी-कर्मचारी
    • होमगार्ड
    • सिविल डिफेंस
    • अग्निशमन
    • इमरजेंसी सेवाएं
    • जिला प्रशासन
    • पे व अकाउंट
    • परिवहन कर्मचारी (हवाई सेवा, रेल व बस कर्मचारी)
    • नगर निगम, बिजली, पानी, सफाई विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी पूरी क्षमता से काम करेंगे।
    • दिल्ली सरकार ने न्यायिक सेवा अधिकारी
    • कोर्ट में कार्यरत अधिकारियों, डॉक्टर, नर्स, पारामेडिकल स्टाफ, क्लिनिक व अस्पताल के कर्मचारी को आई कार्ड दिखाने पर आने जाने की अनुमति दी है।
    • प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को आई कार्ड दिखाने पर आवागमन की छूट दी गई है।
    • गर्भवती महिला को आने जाने की छूट होगी
    • एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस अड्डे से निकलने वाले यात्री अपना यात्रा टिकट दिखाकर आवागमन कर सकेंगे।
    • ऑटो में दो सवारी
    •  50 फीसद यात्रियों के साथ मेट्रो और बसों के संचालन

    इनके लिए भी नहीं होगी परेशानी

    दिल्ली की सीमा के अंदर या सीमा के बाहर लोगों व सामान के आने-जाने में कोई पाबंदी नहीं होगी, जिन लोगों को कर्फ्यू के दौरान आवागमन की छूट दी गई है उन्हें आने जाने के लिए मेट्रो, बस य टैक्सी सेवा जारी रहेगी। इसके लिए कोई विशेष अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी, साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा कोरोना संबंधी जो भी गाइड लाइन जारी की है, वह भी राजधानी दिल्ली में लागू हहेगी।

    बीमार लोगों को अस्पताल जाने की छूट रहेगी

    सप्ताहंत कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक परिवहन बंद नहीं होगा। मेट्रो, बसों के साथ साथ ऑटो, टैक्सी व ग्रामीण सेवा आदि के वाहन चलते रहेंगे। मगर इन वाहनों में यात्रा करने की अनुमति उन्हें लोगों को होगी जिन्हें कर्फ्यू से छूट मिली है। शादी समारोह में अगर कोई जा रहा है तो उसे ई पास दिखाना होगा। इसके अलावा जिन्हें छूट मिली है उन्हें अपना परिचय पत्र दिखाना होगा।

    निम्न लोगों के आवागमन पर नहीं होगी रोक, लेकिन दिखाना होगा ई पास

    • खाने पीने संबंधी दुकानदार,मछली, फल, सब्जी, डेयरी व मिल्क बूथ के कर्मचारी, दवा दुकान के कर्मचारी, बैंक, बीमा व एटीएम कर्मचारी
    • टेलीकॉम, इंटरनेट व केबल सर्विस के कर्मचारी
    • पेट्रोल पंप, सीएनजी, एलपीजी व गैस रिटेल संबंधित कर्मचारी
    • बिजली उत्पादन व वितरण संबंधी कर्मचारी
    • कोल्ड स्टोरेज व वेयर हाऊस कर्मचारी
    • आवश्यक उपभोक्ता सामान के निर्माण से जुड़े कर्मचारी
    • कोरोना का वैक्सीन लगवाने जाने वाले लोगों के आवागमन पर होगी छूट

    विवाह और अंतिम संस्कार

    दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय देव ने अपने आदेश में कहा है कि लॉकडाउन के दौरान शादी समारोह में भाग लेने के लिए पचास लोगों व अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 50 लोगों को अनुमति दी जाएगी। लेकिन शादी का कार्ड दिखाना होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.