Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली में नये साल और क्रिसमस के जश्न पर लगी पाबंदी
    राष्ट्रीय

    दिल्ली में नये साल और क्रिसमस के जश्न पर लगी पाबंदी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली : ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नये साल और क्रिसमस के जश्न पर पाबंदी लगा दी है. अब किसी भी जगह जश्न में 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ ही जश्न मनाये जायेंगे. ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने किसी भी तरह के समारोहों पर रोक लगा दी है. नये साल के मौके पर रेस्टोरेंट और होटलों को यह निर्देश दिया गया है कि वे 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ ही कोई आयोजन करें.

    सम्मेलनों के आयोजन में 50 प्रतिशत की क्षमता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. शादी समारोह में अब 200 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पायेंगे. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी निर्देश में यह कहा गया है कि कोरोना नियमों का पालन बहुत जरूरी होगा. कार्यालयों और दुकानों में एक बार फिर नो मास्क नो एंट्री का नियम लागू होगा.

    प्रशासनिक अधिकारियों को यह सलाह दी गयी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश में कोरोना प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन हो. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को ना जाने की सलाह दी गयी है. प्रशासन को यह सलाह दी गयी है कि वे उन इलाकों की तलाश करें जहां कोरोना के मरीजों की संख्या ज्यादा है.

    डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा, सभी जिलाधिकारी अपने-अपने अधिकार में आने वाले पूरे क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण करेंगे और उन बस्तियों, मोहल्लों के बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की पहचान करेंगे, जिनमें कोरोना वायरस और इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से फैलने की आशंका है.

    आदेश में कहा गया है कि सभी जिलाधिकारी और डीसीपी सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रवर्तन दल तैनात करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोग कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक नियमों का पालन करें और कोविड-19 के मामलों को बढ़ने से रोका जा सके.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चीनी महंगी हुई तो सरकार ने कसा शिकंजा, जमाखोरी पर नई पाबंदी लागू

    August 21, 2026

    बिहार समेत कई राज्यों को मोदी कैबिनेट का तोहफा, 5 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

    August 19, 2026

    भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव! पिकअप और डंपर भिड़े, 8 की मौत

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.