Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल ने कहा-नए झारखंड के निर्माण की दिशा में भी सरकार तेजी से काम कर रही है
    Breaking News

    झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल ने कहा-नए झारखंड के निर्माण की दिशा में भी सरकार तेजी से काम कर रही है

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस ने सदन को संबोधित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय लोगों की भागीदारी निजी क्षेत्रों में भी हो इसके लिए सरकार 75 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। इतना ही नहीं रोजगार की समुचित व्यवस्था भी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि लोककल्याणकारी योजनओं का अधिकतम लाभ लक्षित व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। कहा कि शांति व्यवस्था, उद्योग धंधे और विकास के क्षेत्र में लगातार सरकार काम कर रही है। जनहित में राज्य सरकार ने कई नीतियों में अपेक्षित सुधार किया है। नए झारखंड के निर्माण की दिशा में भी सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होनें कहा कि दो वर्षों में जमीनी स्तर पर किए गए सुधार का नतीजा हैं कि सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार आया है। दो लाख से अधिक किसानों को 825 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।

    राज्यपाल ने एक तरफ जहां राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से सदन को अवगत कराया वहीं विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य का यह दायित्व है कि वे राज्यहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आकांक्षाओं को पूरा करें। उन्होंने कहा कि संविधान देश के सभी नागरिकों को समुचित अधिकार दिए हैं। नागरिकों के अधिकार को अक्षुण्ण रखना हमारा दायित्व हैं। कहा कि वाद विवाद लोकतंत्र को सशक्त बनाता है लेकिन वाद विवाद का स्तर ऊंचा हो. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए वचनबद्ध है।

    स्पीकर बोले, सबको मिलेगा अपनी बात रखने का मौका

    स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि सदस्यों को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के माध्यम से अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने सदस्यों से सत्र में निर्धारित अवधि का पूरा सदुपयोग करने का आग्रह भी किया। अपने प्रारंभिक वक्तव्य में उन्हाेंने कहा कि राज्य निर्माण के 22 वर्ष पूरे हो गए हैं। हमारे सामने राज्य निर्माण के संकल्पों को मूर्त रूप देना चुनौती है। कहा कि इस बजट सत्र के माध्यम से राज्य के विकास की गति तेज मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में 17 कार्यदिवस निर्धारित हैं, इस दौरान सदन में वित्तीय वर्ष 2021-22 का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में आएगा। राज्यपाल का अभिभाषण होगा और वर्ष 2022-23 का बजट भी आना है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.