Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान

    November 4, 2026

    हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी

    November 4, 2026

    झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, एके चतुर्वेदी ने संभाली कमान; रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड के जामताड़ा के साइबर अपराधी के घर छापा , 50 लाख रूपये से भी ज्यादा संपत्ति जब्त
    झारखण्ड

    झारखंड के जामताड़ा के साइबर अपराधी के घर छापा , 50 लाख रूपये से भी ज्यादा संपत्ति जब्त

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 27, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जामताड़ा: झारखंड की जामताड़ा साइबर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. कोलकाता साइबर क्राइम में लिप्त आनंद रक्षित के घर जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में छापामारी की गयी. इस क्रम में आनंद रक्षित भागने में सफल रहा, लेकिन उसके घर से नकदी व सामान मिलाकर करीब 50 लाख रूपये से भी ज्यादा संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली है. एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने गुरूवार को साइबर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी.

    एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि साइबर अपराधी आनंद रक्षित कोलकाता से जमानत पर घर आया था और फिर साइबर अपराध में लिप्त पाये जाने के आधार पर कुख्यात साइबर अपराधी के घर पर थाना प्रभारी हरेन्द्र राय के नेतृत्व में छापामारी की गयी. इस क्रम में रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए साइबर अपराधी आनंद रक्षित घर से भागने में सफल रहा, लेकिन उनके घर से नकद 21 लाख चार हजार 840 रूपये जब्त किये गये. इसके साथ ही एक कार, एक बाइक, एक स्कूटी, तीन एलईडी टीवी, एक जेनरेटर, आठ मोबाइल, नौ सिम, 12 पासबुक, 6 लाख 84 हजार रूपये का एफडी का पेपर एवं 23 लाख 65 हजार रूपये की जमीन की नकदी खरीदारी का पेपर जब्त किया गया. बताया कि अब तक की जब्त राशि में यह सबसे बड़ी राशि है.

    एसपी ने कहा कि जामताड़ा पुलिस कोलकाता पुलिस के संपर्क में है. उसके सारे मोबाइल व अन्य डिटेल्स लिया जाएगा. जिसे अन्य राज्यों के पुलिस को भी दिया जाएगा. जिसमें पता चल सकेगा कि कहां- कहां और कितने रूपये की ठगी आनंद रक्षित ने की है. एसपी ने कहा कि यहां सबसे ज्यादा बीपीएलधारी साइबर अपराधियों ने साइबर अपराध से संपति को अर्जित की है. इन बिंदु पर भी देखा जा रहा है कि इतने रूपये कहां से आये हैं. अपराधी आनंद के पिता को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, लेकिन इस अपराध में कहीं भी उनकी संलिप्तता नहीं मिली. इस कारण पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

     

    जामताड़ा साइबर पुलिस व राजस्थान पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में बीते माह छापामारी अभियान चलाकर नकद 14 लाख 3 हजार रुपये बरामद किये थे. साथ ही पुलिस ने अन्य सामान भी बरामद किया था. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में कलीम अंसारी नामक साइबर अपराधी ने राजस्थान के एक व्यक्ति के खाते से रुपये उड़ा लिए थे, हालांकि छापामारी के क्रम में कलीम अंसारी भागने में सफल रहा था.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी

    November 4, 2026

    एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    November 4, 2026

    झारखंड में अपराधियों का अंत करीब! माओवादी सफाए के बाद गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, विदेश भागे सरगनाओं पर रेड कॉर्नर नोटिस

    November 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान
    • हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी
    • झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, एके चतुर्वेदी ने संभाली कमान; रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित
    • एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट
    • झारखंड में अपराधियों का अंत करीब! माओवादी सफाए के बाद गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, विदेश भागे सरगनाओं पर रेड कॉर्नर नोटिस
    • मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.