Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»चतरा पुलिस ने तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान, ब्राउन शुगर, डोडा और गांजा बरामद
    झारखण्ड

    चतरा पुलिस ने तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान, ब्राउन शुगर, डोडा और गांजा बरामद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 28, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा: झारखंड के चतरा जिले की पुलिस की ओर से मौत के सौदागरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एक साथ पांच थाना क्षेत्रों शुरू किया गया। इसमें पुलिस को भारी सफलता मिली है। ब्राउन शुगर, डोडा और गांजा के साथ राज्यीय और अंतरराज्यीय छह तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। राजस्थान नंबर का एक ट्रक और 32 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। यह विशेष छापेमारी अभियान पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर चलाया गया। अभियान सदर, गिद्धौर, प्रतापपुर और लावालौंग थाना क्षेत्र में चलाया गया। लावालौंग थाना क्षेत्र से 13.10 क्विंटल डोडा बरामद हुआ है। डोडा राजस्थान भेजने की तैयारी थी। राजस्थान नंबर का ट्रक आरजे 19 जीसी 6256 पर डोडा लोड किया जा रहा था। छापेमारी दल मौके पर ही पहुंच गई और डोडा लदा ट्रक जब्त कर लिया। मौके पर से राजस्थान के जोधपुर जिला अंतर्गत डांगियावास थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी जोगा राम का पुत्र रामचंद्र जाट एवं नागौर जिले मेठता सिटी के हेतराम बिशनोई को हिरासत में लिया। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि डोडा राजस्थान लेकर जाने वाले थे। इधर गिद्धौर थाना पुलिस ने एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतिज गांव निवासी दिपेश कुमार दांगी एवं कैलाश कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। जबकि सदृ थाना पुलिस ने 2.200 ग्राम गांजा के साथ जांगी गांव निवासी सिकंदर साव तथा 1.250 ग्राम गांजा के साथ प्रतापपुर थाना पुलिस ने जोगियारा गांव निवासी रघुनाथ साव को गिरफ्तार किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सभी तस्करों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीम की ओर से लगातार पूछताछ की जा रही है। कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। इसको खंगाला जा रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.