Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के कथारा कोलियरी में कोयला धंसने से 3 महिलाओं की दबकर मौत, 4 घायल

    November 5, 2026

    झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी

    November 4, 2026

    मध्यप्रदेश में IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, जहरीली शराबकांड से जुड़ रहे तार; CM मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गढ़वा के मुस्लिम मोहल्‍ले में जोरदार धमाका, 8 लोगों के घायल होने की सूचना
    झारखण्ड

    गढ़वा के मुस्लिम मोहल्‍ले में जोरदार धमाका, 8 लोगों के घायल होने की सूचना

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के ग्रामीण इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कड़ाके की ठंड के चलते लोग अलाव ताप रहे थे, तभी अचानक से जोरदार धमाका हो गया. ब्‍लास्‍ट होने से मौके पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी घायलों को अस्‍पताल भेजा गया है. धमाके से इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

    जानकारी के अनुसार, धमाके की यह घटना गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के जोबरैया गांव के मुस्लिम टोला में हुई. अचानक हुए विस्फोट से पूरा गांव दहल गया. इस घटना में लगभग 8 लोगों को मामूली रूप से चोट आई है. किसी के पैर में तो किसी के हाथ और माथे में चोट लगी है. घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है. घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई. घटनास्थल पर जिस जगह लोग आग ताप रहे थे, उसी स्‍थान पर धमाका हुआ. ब्‍लास्‍ट की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां पर धमाका हुआ वहां 1 फिट गहरा गड्ढा हो गया.

    दहशत में पूरा गांव

    मौके पर पहुंची पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह बम धमाका था या किसी और वजह से विस्‍फोट हुआ. विस्फोट से पूरा इलाका दहला गया. डर के मारे लोग कुछ बोलने से भी डर रहे हैं. धमाके में घायल लोग इलाज के लिए सदर अस्‍पताल भी नहीं जा रहे थे. पुलिस ने सभी घायलों को अपने साथ इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल ले गई. ग्रामीण जसमुद्दीन अंसारी ने कहा कि प्रतिदिन की भांति वे लोग बुधवार को ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहे थे. उसी दौरान अचानक से विस्फोट हो गया. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हमलोग इसकी जांच कर रहे है कि आखिर विस्फोट किस वजह से हुआ? उन्‍होंने बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्‍हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के कथारा कोलियरी में कोयला धंसने से 3 महिलाओं की दबकर मौत, 4 घायल

    November 5, 2026

    झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी

    November 4, 2026

    हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी

    November 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के कथारा कोलियरी में कोयला धंसने से 3 महिलाओं की दबकर मौत, 4 घायल
    • झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी
    • मध्यप्रदेश में IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, जहरीली शराबकांड से जुड़ रहे तार; CM मोहन यादव ने संभाला मोर्चा
    • बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान
    • हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी
    • झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, एके चतुर्वेदी ने संभाली कमान; रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.