Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गुमला SP और DSP में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आपस में उलझे
    झारखण्ड

    गुमला SP और DSP में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आपस में उलझे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 7, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला : पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब और मुख्यालय डीएसपी प्राण रंजन रविवार की अर्द्धरात्रि को लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आपस में उलझ गये. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को देख लेन की धमकी दी. डीएसपी रात को एसपी के आवास पहुंच गये. आवास में हंगामा किया. डीएसपी ने अपना कपड़ा खोलकर फेंक दिये. हल्की झड़प की भी सूचना है. एसपी आवास में डीएसपी गिरकर घायल हो गये. मामले को बढ़ते देख दूसरे पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला को किसी प्रकार शांत कराया. इसके बाद डीएसपी पैदल एसपी आवास से निकले और अर्द्धनग्न अवस्था में मुख्य सड़क पर बैठ गये. बाद में एक जवान ने तौलिया दिया. जिसे लपेटकर डीएसपी अस्पताल पहुंचे और अपने चोट का इलाज कराया.

    इस कारण बढ़ा विवाद

    सूत्री से मिली जानकारी के अनुसार, रांची में एक राजनीति पार्टी की रैली होनी थी. एसपी ने डीएसपी को फोन कर गुमला शहर में विधि व्यवस्था संभालने के लिए फोन पर मौखिक आदेश दिया, लेकिन डीएसपी ने लिखित आदेश देने के लिए कहा. जिससे एसपी अपना आपा खो बैठे. फोन पर ही डीएसपी को कुछ शब्द बोल दिये. जिससे डीएसपी भी आक्रोशित हो उठे. वे रात करीब एक बजे एसपी आवास पहुंच गये. जहां दरवाजा को पीटा. फिर अंदर प्रवेश कर गये. एसपी आवास के बरामदे में काफी हो हंगामा हुआ. इसी दौरान डीएसपी ने अपना कपड़ा खोलकर फेंक दिये. डीएसपी के उग्र रूप को देखते हुए सार्जेंट मेजर, गुमला थानेदार एवं अन्य अधिकारियों को एसपी आवास रात में बुलाया गया. इसके बाद डीएसपी को एसपी आवास से बाहर निकाला गया.

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए डीएसपी

    एसपी आवास से निकलने के बाद डीएसपी पैदल चलते हुए एनएच-78 जशपुर रोड पहुंचे. जहां वे बीच सड़क पर कुछ देर के लिए बैठ गये. अर्द्धनग्न देखकर एक व्यक्ति ने उन्हें तौलिया दिया. उन्हें समझाकर सड़क से हटाकर सड़क से किनारे लाया गया. कुछ देर तक सड़क के किनारे बैठे. इसके बाद वे पैदल चलकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉ गणेश राम ने इलाज किया. डीएस डॉ एके उरांव ने कहा कि डीएसपी रात को इलाज कराने आये थे. उनके कंधे पर चोट लगी है. रात को इलाज के बाद डीएसपी चले गये हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.