Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»गुजरात के जनरेशन अस्पताल में लगी आग, ICU में थे करीब 70 मरीज
    Breaking News

    गुजरात के जनरेशन अस्पताल में लगी आग, ICU में थे करीब 70 मरीज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 12, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भावनगर: कोरोना संकट के बीच देश के अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. अब गुजरात के भावनगर स्थित अस्पताल में आग लग गई. बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल के एक कमरे में आग लगी, जहां आईसीयू बेड थे. इस घटना के वक्त अस्पताल के आईसीयू में 70 से ज्यादा मरीज भर्ती थे. गनीमत यह रही है कि इन सभी मरीजों को समय रहते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था. बाद में इन रोगियों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया.

    यह घटना भावनगर के जनरेशन अस्पताल में हुई, जिसे कोविड केयर सेंटर में बदला गया है. बताया जा रहा है कि आय अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. आग लगने से इस कोविड केंद्र में रहने वाले रोगियों में भय का माहौल बन गया. आनन फानन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. जिसके बाद दमकल के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग को बुझाया. अग्निशमन विभाग ने तीसरी मंजिल से कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बचाया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

    अस्पताल में कई मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, जिन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही बाहर लाया गया. जिसके बाद इन मरीजों को तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया. अग्निशमन विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया. इस घटना की जानकारी जब रोगियों के परिवारों को मिली तो वे भी बड़ी संख्या में वहां आ गए. आग बुझने के बाद परिवार वाले घबरा गए, लेकिन सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया. इस पूरे घटनाक्रम में अस्पताल की तत्परता से किसी भी मरीज की जान नहीं गई.

    ज्ञात हो कि इससे पहले गुजरात के भरूच जिले के कोविड अस्पताल में आग लगने से कम से कम 16 कोविड मरीजों की मौत हो गई थी. आधी रात को आईसीयू वार्ड में आग लगने पर 50-60 से अधिक मरीजों को पटेल कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में आग के लिए एनओसी नहीं थी. राज्य की राजधानी अहमदाबाद से लगभग 190 किलोमीटर दूर भरूच-जंबूसर राजमार्ग पर कोविद अस्पताल में आधी रात को आग लगी थी. आईसीयू में भर्ती किए गए 14 गंभीर कोविड रोगियों में से लगभग 16 की आग में झुलसने से मौत हो गई थी, जो संभवत: लीक हुए ऑक्सीजन सिलेंडर से हुई थी. लेकिन उस पर कोई पुष्टि नहीं हुई.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.