Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026

    झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में पकड़ी गई हथियारों की बड़ी खेप
    राष्ट्रीय

    गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में पकड़ी गई हथियारों की बड़ी खेप

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 8, 2021Updated:January 8, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले एक अंतरराज्यीय हथियार व कारतूस तस्कर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है। तस्कर मध्य प्रदेश के बदवानी से अवैध हथियार खरीदकर उसे दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के बड़े गैंगस्टरों व बदमाशों को आपूर्ति करता था। बरामद हथियार व कारतूस दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को आपूर्ति की जानी थी। तस्कर की स्विफ्ट डिजायर कार के दोनों दरवाजे व डिग्गी से पुलिस ने 35 सेमी आटोमेटिक पिस्टल, 60 कारतूस, मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किए गए। कार पांडवनगर से चुराई गई थी।

    डीसीपी स्पेशल सेल संजीव कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तस्कर का नाम आशीष कुमार पांडेय है। वह उत्तर प्रदेश के प्रयाग राज का रहने वाला है। कानपुर से उसने स्नातक की है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण दो साल पहले आशीष की मुलाकात कुछ हथियार तस्करों से हो जाने पर उसने जल्द अत्यधिक पैसा कमाने के लिए तस्करी का धंधा शुरू कर दिया।

    हथियार छिपाने के लिए उसने कार के दोनों दरवाजे में गोपनीय कैविटी बनवा रखा था। पूछताछ में आशीष ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से 7500 रुपये की दर से पिस्टल खरीदता है। भारी मात्रा में हथियार खरीदने वाले को वह प्रति पिस्टल 15 हजार की दर और एक हथियार खरीदने वाले को 25  से 35 हजार रुपये में बेचता था। बरामद हथियार व कारतूस उसने बदवानी के रहने वाले प्रहलाद उर्फ जग्गू से खरीदकर दिल्ली लाया था।

    गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर स्पेशल सेल ने दिल्ली-एनसीआर में हथियार व कारतूस तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। उसी क्रम में स्पेशल सेल को सात जनवरी को सूचना मिली कि आशीष नाम का तस्कर पिस्टल व कारतूस लेकर स्विफ्ट डिजायर कार से कल्याण पाश्र्वनाथ जैन मंदिर पीतमपुरा के पास आने वाला है। उक्त हथियार व कारतूस किसी को आपूर्ति की जानी है।

    एसीपी जसबीर सिंह, इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम से वहां से आशीष को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर दोनों दरवाजे के कैविटी से 8 पिस्टल व पीछे डिग्गी से स्पेपनी के बीच से 17 पिस्टल व 60 कारतूस बरामद हुए। कार के बारे में पता करने पर वह कुछ महीना पहले पांडवनगर से चुराई गई थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026

    झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    • चाकू से गोदकर की गई उपेंद्र कुमार मिश्रा की हत्या, भाई ने वायरल तस्वीर देखकर पहचाना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.