Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अब तक नहीं पता चला रांची के पंडरा में खुले नाले में बहे अजय अग्रवाल का
    झारखण्ड

    अब तक नहीं पता चला रांची के पंडरा में खुले नाले में बहे अजय अग्रवाल का

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 16, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    अजय अग्रवाल रांची में सब्जी व्यापारी का काम करते थे। (फाइल फोटो)
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची में बुधवार की रात खुले नाले में 55 साल के एक बुजर्ग बह गए। 16 घंटे बाद भी उनका शव नहीं ढूंढा जा सका है। NDRF और निगम की टीम की टीम की तलाश लगातार जारी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उनका शव बह कर 5 किलोमीटर दूर कांके डैम पहुंच गया है।

    पंडरा थाना प्रभारी ने बताया कि पंडरा से कांके डैम जहां नाली समाप्त होती है वहां तक पूरी नाली को देख लिया गया है, लेकिन कहीं भी शव नहीं मिल पाया है। घटना के 15 घंटे बाद NDRF की टीम पहुंची है। लेकिन अभी तक शव को नहीं ढूंढा जा सका है। अब कई जगह पर नाले को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना दिखाने वाले शहर के 53 वार्डों में स्थित नालियों की सफाई पर निगम माह करीब 1.50 करोड़ रुपए खर्च करता है। नगर निगम प्रत्येक माह रोस्टर के अनुसार नालियों की सफाई कराने का दावा करता है। इतना ही नहीं राजधानी में होनेवाले जल जमाव को रोकने के लिए रांची नगर निगम और पथ निर्माण विभाग की ओर से हर वर्ष करीब 140 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किये जाते हैं। इसके बाद भी हर साल इसमें बह कर लोगों की मौत हो रही है।

    दो साल के भीतर बहने की तीसरी घटना
    रांची में नाले में बहने की दो साल में यह तीसरी घटना है। पिछले वर्ष सितंबर में कोकर के खोरहाटोली में एक युवक की बहने से मौत हो गई थी। उसका भी शव नहीं मिल पाया था। दो साल पहले हिंदपीढ़ी के नाले में भी एक बच्ची बह गई थी।

    सासंद ने कहा-नगर आयुक्त और मेयर की लड़ाई में पिस रहे लोग
    वहीं घटना की सूचना मिलने के 15 घंटे बाद रांची के सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। संजय सेठ ने कहा कि इस दुर्घटना के लिए पूरी तरह नगर निगम और सरकार दोषी है। मेयर और नगर आयुक्त की लड़ाई में रांची की जनता पिस रही है। इससे दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि स्मार्ट सिटी रांची में आदमी नाले में बह जा रहा हैं।

    सब्जी विक्रेता अपने घर लौट रहे थे
    घटना रात के 8.30 बजे की है। 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता अजय अग्रवाल अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी क्रम में वे पंडरा के पंचशील नगर के पास उफनते नाले में समा गए। उनकी साइकिल और चप्पल वहीं नाले के पास से बरामद की गई है। वे मूल रूप से रामगढ़ के रहने वाले थे यहां पंडरा के सहदेव नगर में किराए का कमरा लेकर सब्जी का व्यापार करते थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.