Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना SP को BMC ने किया क्वारनटीन
    राष्ट्रीय

    सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना SP को BMC ने किया क्वारनटीन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 3, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में महाराष्ट्र और बिहार पुलिस की तकरार अब खुलकर सामने आती हुई दिखाई दे रही है. दरअसल, बिहार पुलिस लगातार ये आरोप लगाती रही है कि सुशांत सिंह मामले में महाराष्ट्र पुलिस मदद नहीं कर रही है. वहीं अब इस मामले की जांच करने मुंबई आए पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी को बीएमसी (BMC) के अधिकारियों ने क्वारनटीन किया है. रविवार को पटना एसपी सिटी विनय तिवारी मुंबई पहुंचे थे.

    बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट करके कहा कि आज (2 अगस्त) आईपीएस विनय तिवारी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन रविवार रात 11 बजे BMC अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारनटीन कर दिया. उन्हें अनुरोध के बावजूद IPS Mess में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया. वो गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे.

    बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आए दिन नई कहानी सामने आ रही है. बिहार और मुंबई पुलिस के बीच जांच को लेकर मतभेद बना हुआ है. इस मामले में सीबीआई जांच की भी लगातार मांग उठ रही है.

    वहीं, मुंबई पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में विनय तिवारी ने कहा था कि हमारी टीम मुंबई में अच्छा काम कर रही है. पिछले एक हफ्तों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं. बयानों के विश्लेषण के बाद ही नतीजे पर पहुंचेंगे. हालांकि अभी हमें सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है.

    इधर, एक्टर सुशांत सिंह सुसाइड मामले में मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. उन्होंने इस मामले से जुड़ी अपडेट्स सीएम के साथ शेयर किए. साथ ही बिहार पुलिस की मुंबई मौजूदगी और सोशल मीडिया पर अफवाह को लेकर जानकारी भी दी.

    वहीं, पटना एसपी विनय तिवारी के मुंबई पहुंचने के बाद राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट करके कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने पहले ही जांच शुरू कर दी थी. भले ही बिहार पुलिस ने पटना में केस दर्ज किया हो.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    उत्तराखंड में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप! केदारनाथ-बदरीनाथ समेत कई जगहों को उड़ाने की चेतावनी

    June 24, 2026

    कठुआ में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी मिनीबस खाई में गिरी, 25 घायल

    June 24, 2026

    कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन वेयरहाउस ढहा, कई मजदूर मलबे में दबे

    June 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.