Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लौहनगरी एक बार फिर से गैंगवार की चपेट में, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया साकची
    झारखण्ड

    लौहनगरी एक बार फिर से गैंगवार की चपेट में, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया साकची

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 18, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर एक बार फिर से गैंगवार की चपेट में आ चुका है। जिसके तहत एक गिरोह दूसरे गिरोह के सदस्य पर बेखौफ होकर पब्लिक प्लेस में गोलियां चला रहे हैं। ऐसा ही कुछ आज शहर में हुआ। साकची थाना अंतर्गत बसंत टॉकीज के पास स्थित सब्जी बाजार पार्किंग मंगलवार की दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। घटना के दौरान एक गिरोह के सदस्य ने दूसरे गिरोह के सदस्य पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया। जिसमें दो लोग घायल भी हुए हैं। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर सब्जी खरीद रहे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। घायलों में एमजीएम बालिगुमा निवासी भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष सह शैंकी यादव हत्याकांड का आरोपी राजेश सिंह और कपाली का रहने वाला मो. मुमताज शामिल है। वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल मुमताज को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जबकि राजेश सिंह को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया। घटना में मुमताज के पैर में गोली लगी है। इसी तरह राजेश सिंह के भी पैर में गोली लगी है। मगर एक गोली उसके कान और एक गोली कंधे को छूकर निकल गई। वहीं जांच के क्रम में पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया है। और तो और मामले की सूचना पाकर सिटी एसपी के. विजय शंकर भी मौके पर पहुंचे और घायल से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को घायलों का इलाज कराने के लिए अस्पताल भेजने को कहा। जबकि मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी के द्वारा बताया गया कि बाइक पर सवार दो नकाबपोश आरोपियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।
    मामले में बताया जा रहा है कि विगत 1 अक्टूबर 2020 को मानगो में गुड्डू पांडे गिरोह के सदस्य एमजीएम बालिगुमा निवासी अपराधी शैंकी यादव की गोली मारकर और पत्थर से कुचकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही उसके शरीर पर वाहन भी चढ़ा दिया था। इस हत्याकांड में राजेश सिंह समेत अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मृतक शैंकी यादव घायल आरोपी राजेश सिंह का पड़ोसी था। दोनों के बीच चारदीवारी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद राजेश सिंह ने अपने लोगों को सब मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। इसी मामले में दो सालों तक जेल में रहने के बाद हाल ही में राजेश सिंह जमानत पर जेल से बाहर निकला है। संभवतः उसके जेल से बाहर निकलने की खबर शैंकी यादव के गुर्गो को मिल गई थी। जिसके बाद उसकी हत्या का बदला लेने के लिए गुर्गों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं मामले को लेकर राजेश सिंह ने बताया कि वह मंगलवार अपने साथियों के साथ खाना खाने के लिए साकची आया हुआ था। इस दौरान उसने अपनी कार बसंत सिनेमा के पास स्थित पार्किंग स्टैंड में खड़ा किया था। खाना खाने के बाद जब वे कार लेने के लिए पार्किंग में पहुंचे तभी उनपर फायरिंग की गई। जबकि मामले में सिटी एसपी के. विजय शंकर ने कहा कि साकची बसंत टॉकीज पार्किंग स्टैंड के पास फायरिंग की घटना घटी है और जिसमें 2 लोगों को गोली लगी है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा और हथियार भी बरामद किया है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि फायरिंग में दो लोगों को देखा गया है। राजेश सिंह पर जानलेवा हमला करने का क्या कारण है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। बताते चलें कि इससे पूर्व दुर्गा पूजा अष्टमी के दिन टेल्को थाना अंतर्गत सबूज कल्याण संघ के पास अमरनाथ गिरोह के सदस्य रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस शहर से बाहर भी छापेमारी कर रही है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.