Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय» रिलायंस जियो अपने यूजर्स को व्हाट्सऐप के जरीए दिलायगी कोरोना वैक्सीन
    राष्ट्रीय

     रिलायंस जियो अपने यूजर्स को व्हाट्सऐप के जरीए दिलायगी कोरोना वैक्सीन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 10, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रिलायंस जियो अपने यूजर्स को व्हाट्सऐप के जरीए कोरोना वैक्सीन दिलाने में मदद करेगी. भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कोरोना वैक्सीन की जरूरत समझते हुए एक खास सर्विस शुरू किया है, जिसके जरिये जियो यूजर व्हाट्सऐप पर फोन रीचार्ज के अलावा कोरोना वैक्सीन उपलब्धता की भी जानकारी पा सकेंगे. जियो ने अपनी इस खास सर्विस को व्हाट्सऐप चैटबॉट के जरिये शुरू किया है.

    रिलायंस जियो की व्हाट्सऐप आधारित इस चैटबॉट सेवा के माध्यम से ग्राहक वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी के साथ, रीचार्ज करने, शिकायत करने, उनके समाधान और अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. यह सेवा जियो के साथ दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है. जियो की इस व्हाट्सऐप चैटबॉट सुविधा के माध्यम से यूजर अपने आसपास कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी आसानी से पा सकते हैं.

    जियो की व्हाट्सऐप आधारित इस चैटबॉट सेवा के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक उपलब्ध अन्य ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स में वैक्सीन की जानकारी लेने के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत होती है और उसके साथ ही रिफ्रेश करते रहने की जरूरत भी होती है लेकिन जियो की व्हाट्सऐप चैटबॉट सुविधा के माध्यम से ग्राहक बिना किसी परेशानी के मात्र अपने क्षेत्र का पिनकोड देकर वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी आसानी से पा सकते हैं.

    व्हाट्सऐप जियो चैटबॉट का नंबर 7000770007 है. रिलायंस जियो की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर को व्हाट्सऐप नंबर 7000770007 पर Hi लिखकर भेजना होगा. इसके बाद यूजर के मोबाइल पर सारे ऑप्शन आ जाएंगे. बड़ी बात यह है कि चैटबॉट दूसरे मोबाइल नेटवर्क पर यूजर्स के लिए भी काम करता है. दूसरी कंपनी के टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स भी वैक्सीन से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं. अनरजिस्टर्ड नंबर या फिर नॉन-जियो नेटवर्क से जानकारी ऐक्सेस का आवेदन मिलने पर यूजर को जियो चैटबॉट से वेरिफिकेशन कराना होगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम

    April 30, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.