Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में खौफनाक डबल मर्डर! मां-बेटे को धारदार हथियार से काट डाला

    July 1, 2026

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची के सब्जी मार्केट के पास बीच सड़क पर खून से लथपथ मिला शव
    झारखण्ड

    रांची के सब्जी मार्केट के पास बीच सड़क पर खून से लथपथ मिला शव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 16, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी सब्जी मार्केट के पास बुधवार सुबह एक युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या हत्या किसी धारदार हथियार से मार कर की गई है।

    युवक का शव सड़क के बीचो-बीच पड़ा था, देख कर ऐसा लग रहा था कि देर रात पहले उसे बेरहमी से मारा गया है और फिर चाकू मार उसकी हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने पर लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन आसपास में कोई भी उसे पहचान नहीं पाया।

    मर्डर से पहले हुआ है संघर्ष

    रेलवे कॉलोनी है, पास में ही सब्जी बाजार लगता है, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। जिस स्थान पर युवक का शव पड़ा हुआ है उसके आसपास कई जगह खून के छींटे पड़े हैं, जिसे देखकर लगता है कि अपराधियों और युवक में हत्या से पहले जमकर संघर्ष हुआ।

    पहचान के लिए रांची के सभी थानों में भेजी गई तस्वीर

    चुटिया थाने की पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है। मृत युवक की तस्वीर राजधानी के सभी थानों में भेजी गई है ताकि उसकी पहचान करवाई जा सके। इसके अलावा सोशल मीडिया में भी तस्वीर जारी की गई है। पहचान होने के बाद हत्या की वजह सामने आ सकती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में खौफनाक डबल मर्डर! मां-बेटे को धारदार हथियार से काट डाला

    July 1, 2026

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में खौफनाक डबल मर्डर! मां-बेटे को धारदार हथियार से काट डाला
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.