Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड: मध्याह्न भोजन के लिए 302 करोड़ रुपये जारी, सात महीने बाद मिली राहत; 9 नवंबर से बंद होने का टला खतरा

    October 31, 2026

    रांची में धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन, LJP (रामविलास) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काटा केक

    October 31, 2026

    IIT ISM धनबाद के हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, महाराष्ट्र का था स्टूडेंट

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बन्द आउटसोर्सिंग खदान में धंसी जमीन, आधा दर्जन लोग दबे
    झारखण्ड

    बन्द आउटसोर्सिंग खदान में धंसी जमीन, आधा दर्जन लोग दबे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद:  कतरास थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. यहां बंद खदान में तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई. जमीन धंसने की घटना से भगदड़ मच गई. जमीन धंसने से अवैध कोयला उत्खनन का कार्य कर रहे आधा दर्जन मजदूर दब गए. वहीं, आधा दर्जन अन्‍य मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. अवैध कोयला उत्खनन में लगे मजदूरों के अन्य साथियों द्वारा घायल मजदूरों को बाहर निकाला गया. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खदान के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में सहयोग की. हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस, बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे.

    कोयलांचल में कोयला का काला कारोबार लगातार जारी हैः

    कोयलांचल में कोयला का काला कारोबार जारी है. अपनी जान जोखिम में डाल कर मजदूर बन्द कोयला खदान में उत्खनन करते हैं. जिसमें कभी मजदूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता है. दुर्घटना होने पर गंभीर रूप से घायल हो जाते है. अवैध कोयला उत्खनन कार्य मे होने के कारण मजदूर खुल कर सामने भी नहीं आ पाते हैं. मजदूर अपनी जान जोखिम में डाल कर कोयला बन्द खदानों से निकालने का काम करते हैं. वहीं अवैध कोयला कारोबार करने वाले धंधेबाज लाखों में खेलते हैं. इन सब के बीच स्थानीय थाना बेखबर रहते हैं.

    खदान धंसने की यह पहली घटना नहीं:

    धनबाद में कोयला उत्खनन के दौरान खदान धंसने की यह पहली घटना नहीं है. जिले के पिछड़े इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी छिपे कोयला उत्खनन करने और खदान में दबकर मजदूरों की मौत के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं. कोयले के अवैध खनन में शमिल लोगों के साथ समय-समय पर दुर्घटनाएं की खबरें सामने आती रहती हैं. इसके बावजूद इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड: मध्याह्न भोजन के लिए 302 करोड़ रुपये जारी, सात महीने बाद मिली राहत; 9 नवंबर से बंद होने का टला खतरा

    October 31, 2026

    रांची में धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन, LJP (रामविलास) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काटा केक

    October 31, 2026

    IIT ISM धनबाद के हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, महाराष्ट्र का था स्टूडेंट

    October 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड: मध्याह्न भोजन के लिए 302 करोड़ रुपये जारी, सात महीने बाद मिली राहत; 9 नवंबर से बंद होने का टला खतरा
    • रांची में धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन, LJP (रामविलास) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काटा केक
    • IIT ISM धनबाद के हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, महाराष्ट्र का था स्टूडेंट
    • झारखंड: सारंडा में नक्सलियों पर कार्रवाई का इनाम, पुलिस के 28 अधिकारियों-जवानों को दक्षता पदक
    • झारखंड के 19 लाख किसानों के खाते में गए 300 करोड़ रुपए, मिली 24वीं किस्त
    • रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर पटाखा बिक्री पर रोक, कई वर्षों पुरानी परंपरा पर लगा विराम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.