Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड» धनबाद में डायन बिसाही का आरोप लगा महिला समेत परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार
    झारखण्ड

     धनबाद में डायन बिसाही का आरोप लगा महिला समेत परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

     धनबाद थाना क्षेत्र के बैजना मांझी टोला में एक महिला पर डायन का आरोप लगा सपरिवार उसका सामाजिक बहिष्कार किया गया है. पीड़ित परिवार ने इंसाफ के लिए थाना और पुलिस अधिकारियों से गुहार लगायी है. गांव छोड़ने के फरमान के बाद परिवार ने 26 मार्च से रामकनाली में शरण ले रखी है. आरोप है कि रिश्तेदारों व गांववालों ने डायन का आरोप लगा महिला और उसके परिवार को प्रताड़ित किया तथा मारपीट की.

    शिकायत मिलने पर बुधवार की शाम निरसा एसडीपीओ पीतांबर सिंह खरवार, निरसा थाना प्रभारी दिलीप यादव मामले की जांच करने बैजना गांव पहुंचे. पुलिस ने पंचायत प्रधान पूनम देवी के पति अजय पासवान के अलावा रंजीत पासवान को बुलाया. श्री खरवार ने पीड़ित पक्ष व दूसरे पक्ष के ग्रामीणों से अलग-अलग पूछताछ कर जानकारी ली.

    अधिकारियों ने पंचायत प्रधान और गांव के प्रबुद्ध लोगों को बैठक कर मामले का समाधान करने को कहा. पूछताछ किये जाने के बाद पीड़ित परिवार पुनः रामकनाली चला गया. इधर, पंचायत प्रधान पूनम देवी के पति अजय पासवान का कहना था कि पीड़िता के घर के एकतरफ का रास्ता, जहां दीवार खड़ी गयी है, वह उसके रिश्तेदार की जमीन है.

    कई दिन पूर्व प्रथम पक्ष द्वारा लिखित देने के बाद पुलिस प्रशासन ने जानकारी मांगी थी. पूरा गांव एकतरफ और आरोप लगाने वाला परिवार एक तरफ है. मामला जमीन विवाद का है. बाकी आरोप गलत हैं. बैठक कर समस्या का समाधान कर लिया जायेगा.

    दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया गलत

    दूसरे पक्ष के पथल हेंब्रम, शुकूर मांझी सहित अन्य का कहना है कि उनलोगों ने कहीं भी दीवार खड़ी कर द्वार बंद नहीं किया है. पीड़िता के घर से होकर आने-जाने का रास्ता है. जहां दीवार खड़ी की गयी है, वह दूसरे हिस्सेदार की जमीन है. ग्रामीणों ने बकायदा बैठक कर दीवार खड़ी की है. किसी को डायन नहीं बताया गया है और न मारपीट की गयी है. लगाये गये आरोप सरासर गलत हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.