Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान

    June 30, 2026

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दो वाहनों की भिड़ंत में चालक समेत तीन लोगों की हुई मौत, दो दर्जन से अधिक लोग घायल
    झारखण्ड

    दो वाहनों की भिड़ंत में चालक समेत तीन लोगों की हुई मौत, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गोरहर में जीटी रोड पर हुई दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसमें आठ लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।सड़क हादसे की घटना सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बंगाल से आ रही हेमकुंट नामक टूरिस्ट बस नंबर डब्लूबी 33 डी 8555 ने टेलर नंबर आरजे 02 जीबी 5851 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। हादसें में बस चालक ग्राम निश्चितपुर थाना खंडकोप पूर्वी बर्दवान निवासी अस्दुल मुल्ला 52 वर्ष पिता एकरामुल मुल्ला तथा उपचालक ग्राम रसूलपुर थाना पार्थो साहब बांकुरा निवासी नूर जमाल 46 वर्ष पिता अबू बकर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। जबकि बस में सवार ग्राम वृंदावन भूपति नगर पूर्वी मेदिनीपुर निवासी गुरुपदों मंडल 55 वर्ष पिता गोविंदो मंडल की मौत बरकट्ठा अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। हादसे में बस पर सवार मेदनीपुर पश्चिम बंगाल निवासी बारवी मंडल 59 वर्ष, गीता देवी 50 वर्ष, जगदीश मंडल 70 वर्ष, अंतराजन विरा 59 वर्ष, बुलैयचंद देव 61 वर्ष, गौरी महती 61 वर्ष, रामपदो 56 वर्ष, पुष्पा रानी 57 वर्ष, भवनम 28 वर्ष, दुर्गा पदोजन 59 वर्ष, मेघनाथ 53 वर्ष, शिवकुमार सिंह 65 वर्ष, चक्रधन दास 50 वर्ष, बसंती मंडल 52 वर्ष, स्टोनी दास 50 वर्ष, सुशीला विरा 50 वर्ष, विमल गिरी 65 वर्ष, शुमाली मंडल 41 वर्ष, शक्तिपदो मंडल 50 वर्ष, नामोकृष्णा दास 62 वर्ष, आशालता गिरी 62 वर्ष, सीता दास 60 वर्ष, नारायण मंडल 80 वर्ष, कावेरी विरा 45 वर्ष, अशोक कोरा 65 वर्ष, पुष्पा रानी 62 वर्ष, सुधाकरन बेग 75 वर्ष, आशालता गिरी 63 वर्ष, अनुप कुमार महती 67 वर्ष, सोना कुमार 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें आठ लोगों को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। बस पर सवार लोगों ने बताया कि सभी लोग पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर से पिंडदान करने के लिए गया बिहार जा रहे थे। इसी बीच गोरहर पुल के निकट सड़क में गड्ढे के कारण अगले वाहन के ब्रेक लगाने से तेज रफ्तार से जा रही बस ने पीछे से टक्कर मार दिया। गोरहर पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.