Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026

    गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार, PIL वापस लेने के लिए 10 करोड़ रुपये मांगने का लगा आरोप
    झारखण्ड

    झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार, PIL वापस लेने के लिए 10 करोड़ रुपये मांगने का लगा आरोप

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 1, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस ने रविवार देर शाम भारी मात्रा में नकदी के साथ महानगर से गिरफ्तार किया। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने सोमवार सुबह बताया कि पेशे से वकील और रांची निवासी राजीव कुमार जनहित याचिका वापस लेने के एवज में यहां के एक व्यवसायी से 50 लाख रुपये ले रहे थे, तभी बड़ाबाजार इलाके से रंगे हाथों उन्हें गिरफ्तार किया गया।

    मुरलीधर शर्मा ने बताया कि राजीव कुमार ने कोलकाता के एक व्यवसायी के खिलाफ रांची उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की थी और इस याचिका को वापस लेने के लिए 10 करोड़ रुपये मांग रहे थे। शुरुआती बातचीत में वह घटकर चार करोड़ और अंत में एक करोड़ पर आ गया। कल (रविवार को) 50 लाख की पहली किस्त का भुगतान किया गया, जहां उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि राजीव कुमार ने व्यवसायी से यह भी कहा था कि उसके केंद्रीय एजेंसियों से संबंध हैं और वह उसके घर और कार्यालय पर छापा डलवा सकते हैं।

    पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में कुमार ने बताया है कि झारखंड हाई कोर्ट में 600 से अधिक जनहित याचिकाओं के पीछे उनका ही दिमाग है। बताते चलें कि वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार झारखंड हाई कोर्ट में कई महत्वपूर्ण जनहित याचिकाओं में वकील हैं। इनमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खदान लीज आवंटन और शेल कंपनियों में निवेश को लेकर उनके खिलाफ दाखिल की गई याचिका में भी वे वकील हैं और हाई कोर्ट में पक्ष रख रहे हैं। इसके अलावा रांची के खूंटी में हुए मनरेगा घोटाले में जनहित याचिका दायर करने वाले अरुण कुमार दुबे की तरफ से भी अदालत में वही पक्ष रख रहे हैं। इसी मामले में पिछले दिनों आइएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी हुई थी। कुमार ने खुद भी कई जनहित याचिकाएं दायर की है।

    झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी की आपात बैठक में कोर्ट बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में हाईकोर्ट के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे, जब तक कि उन्हें सामने नहीं लाया जाता है। इस संबंध में एडवोकेट एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया है। इसके अलावा उनकी अवैध गिरफ्तारी को लेकर हाई कोर्ट हैविएस कॉरपस याचिका भी दाखिल की गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026

    गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.