Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान

    June 30, 2026

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जामताड़ा में इंजीनियर से निवेश के नाम पर तीन लाख की ठगी
    झारखण्ड

    जामताड़ा में इंजीनियर से निवेश के नाम पर तीन लाख की ठगी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 13, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जामताड़ा : जामताड़ा सर्खेलडीह मोहल्ला स्थित टीचर्स कालोनी निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर कुंदन झा से साइबर ठगों ने तीन लाख रुपये ठग लिए। रविवार देर शाम इंजीनियर ने जामताड़ा साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में झा ने बताया कि साइबर ठग उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर बैठे आनलाइन पैसे का निवेश कर बेहतर रिटर्न पाने की तकनीक की जानकारी दी। ठगों ने उन्हें थामस कुक प्राइवेट कंपनी के नाम पर बेहतर ग्रोथ और रिटर्न का इन्वेस्टमेंट प्लान इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। फिर 10 हजार रुपये की राशि निवेश करने को कहा गया।

    ठगों के भेजे लिंक पर इंजीनियर ने अपने बैंक खाते से 10 हजार रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। झांसे में लेने के लिए शातिरों ने पीड़ित के खाते में कुछ हीं देर बाद 15 हजार रुपये जमा कर दिए और उनसे अधिक राशि निवेश करने को कहा। इसके लिए बार-बार अलग-अलग अकाउंट नंबर का लिंक भेजा गया। ठगों के झांसे में आकर इंजीनियर ने पहले 10 हजार फिर 20 हजार, 50 हजार और धीरे-धीरे कुल तीन लाख रुपये ठगों के अलग-अलग खातों पर भेज दिए लेकिन इतने इंवेस्टमेंट के बाद उनके खाते में कोई कैश रिटर्न नहीं आया। कुंदन को कुछ देर बाद पता चला कि वे साइबर ठगी का शिकार बन चुके हैं। बाद में उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाने में दी। पुलिस दोनों की मामलों की पड़ताल कर रही है। साइबर ठगों ने मिहिजाम के रहने वाले एक कारोबारी और जामताड़ा के रहने वाले एक साफ्टवेयर इंजीनियर को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। वहीं मिहिजाम के आम बागान निवासी नरेंद्र कुमार मिश्रा से उनके घर में बिरला कैपिटल एंड फाइनेंस लिमिटेड कार्यालय खोलने के नाम पर 1.10 लाख रुपये की ठगी हुई है। इस संबंध में नरेंद्र मिश्रा ने जामताड़ा साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में मिश्रा ने बताया कि सेमित्र अधिकारी, प्रशांत साहा, अरुण चटर्जी व कमल अग्रवाल नामक व्यक्ति लगातार दो तीन बार उनके आम बागान स्थित आवास पर पहुंचे और प्रलोभन दिया गया कि आपके आवास में कंपनी का कार्यालय खोला जाएगा।

    जिसमें प्रति माह आपको मोटी रकम में किराए के तौर पर भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आपको पहले एक लाख रुपये आनलाइन भुगतान व नगद 10000 रुपये का भुगतान कंपनी को करना है। जब उन्होंने दोनों भुगतान कर दिया तो बताया कि एक सप्ताह बाद आपके मकान में कंपनी का कार्यालय खोल दिया जाएगा। किराए का भुगतान भी शुरू हो जाएगा। लेकिन एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी जब कार्यालय नहीं खुला तो संबंधित नंबर पर काल कर उन्होंने मामले की जानकारी लेनी चाही। बाद में पता चला कि वे साइबर ठगी के शिकार बन चुके हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.